फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Deaths increased in MP: 105 lives lost in a day, 12,758 new infected

मप्र में मौतें बढ़ीं : एक दिन में सर्वाधिक 105 लोगों की गई जान, 12,758 नए संक्रमित मिले

Wed, 28 Apr 2021 09:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Apr 2021 09:45 PM IST
सार

मध्यप्रदेश भी देश के उन 10 राज्यों में शुमार है, जहां दूसरी कोरोना लहर में संक्रमण व मौतों के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Deaths increased in MP: 105 lives lost in a day, 12,758 new infected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सबसे अधिक 105 लोगों की मौत हो गई। वहीं संक्रमण के 12,758 नए मामले सामने आए हैं।  मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 105 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,424 हो गई है।

विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश में 24 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12758 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 5,38,165 तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


इंदौर, भोपाल, ग्वालियर व जबलपुर में सर्वाधिक मामले
इंदौर में बुधवार को 1811 नए मामले आए, जबकि भोपाल में 1853, ग्वालियर में 1024 एवं जबलपुर में 795 नए मामले आए। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 5,38,165 संक्रमितों में से अब तक 4,39,968 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 92,773 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। बुधवार को 14,156 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed