{"_id":"61d92c8b46e2797e654643a6","slug":"deadly-selfie-the-woman-and-her-future-daughter-in-law-fell-into-the-river-while-trying-to-take-a-selfie-in-bhedaghat-jabalpur-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा सेल्फी: जबलपुर के भेड़ाघाट में सेल्फी लेने के चक्कर में महिला और उसकी होने वाली बहू नदी में गिरीं, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा सेल्फी: जबलपुर के भेड़ाघाट में सेल्फी लेने के चक्कर में महिला और उसकी होने वाली बहू नदी में गिरीं, मौत
Sat, 08 Jan 2022 11:47 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:47 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट में सेल्फी लेने की कोशिश कर रही महिला और उसकी होने वाली बहू नदी में गिर गईं। तैराकों की मदद से महिला का शव निकाल लिया गया है। युवती की तलाश जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भेड़ाघाट पर सेल्फी लेना मुंबई से घूमने आई महिला और उसकी होने वाली बहू के लिए जानलेवा साबित हुआ। न्यू भेड़ाघाट की चट्टानों से वह सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी, तभी संतुलन बिगड़ा और दोनों नदी में गिर गईं। हादसे के बाद स्थानीय तैराकों ने महिला की लाश बरामद कर ली है। युवती की तलाश जारी है।
तिलवारा थाने में पदस्थ एसआई लेखराम ने बताया कि मुंबई के घाटकोपर में रहने वाले अरविंद सोनी अपनी पत्नी हंसा सोनी, उम्र-50 वर्ष और बेटे राज, उम्र-23 वर्ष के साथ भेड़ाघाट घूमने आए थे। राज की शादी रिद्धी पिछड़िया, उम्र-22 वर्ष के साथ होने वाली थीं। वह भी सोनी परिवार के साथ पर्यटन के लिए भेड़ाघाट पर गई थी। दोपहर 3:30 बजे चारों लोग रोप-वे से न्यू भेड़ाघाट पहुंचे। इस दौरान हंसा और रिद्धि मोबाइल में टाइमिंग सेट कर फोटो खींचने के लिए चट्टानों पर खड़ी हो गईं। इस दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ा और दोनों नर्मदा में गिर गईं। बहाव तेज था, जिससे कुछ ही देर में उनका कुछ पता नहीं चला। स्थानीय तैराकों ने हंसा सोनी के शव को बरामद कर लिया है। युवती की तलाश शनिवार सुबह दोबारा शुरू हुईं।