फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Deadly potholes in Indore: Two girl students fell on road, one died due to head injury

इंदौर में जानलेवा हुए गड्ढे: दोपहिया सवार छात्राएं उछलकर गिरीं, सिर में चोट लगने से एक की गई जान

Sun, 26 Sep 2021 10:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 26 Sep 2021 10:43 PM IST
सार

बारिश ने इंदौर की सड़कों की पोल खोलकर रख दी है। शनिवार रात सड़क के जानलेवा गड्ढे में दोपहिया वाहन हादसे का शिकार हो गया। इससे एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Deadly potholes in Indore: Two girl students fell on road, one died due to head injury
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में शनिवार को सड़क पर गड्ढे के कारण एक छात्रा की जान चली गई। हादसा रिंग रोड पर हुआ। उनका दोपहिया वाहन उछलकर गिर गया और एक छात्रा के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मृत छात्रा की पहचान सरिता रणदा के रूप में हुई है। वह अपनी सहेली सुजाता और मुंहबोले भाई राहुल के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी। रिंग रोड पर पानी भरा होने से वाहन का अगला पहिया गड्ढे में चला गया। तीनों गाड़ी से उछलकर नीचे गिर गए। सरिता के सिर में गहरी चोट लगने से उसने दम तोड़ दिया। वह धार की रहने वाली थी। इंदौर में रहकर एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed