{"_id":"65a629ac5b8d9919ad0a4ed6","slug":"dead-body-of-leopard-found-lying-in-niwari-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मृत पड़ा मिला तेंदुए का शव, ग्रामीणों ने लगाया वन विभाग पर ध्यान नहीं देने का आरोप, तस्वीर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मृत पड़ा मिला तेंदुए का शव, ग्रामीणों ने लगाया वन विभाग पर ध्यान नहीं देने का आरोप, तस्वीर वायरल
Wed, 17 Jan 2024 12:34 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:34 PM IST
सार
MP News: निवाड़ी जिले के मंडोर गांव के प्लांटेशन के पास सोमवार की दोपहर ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद एक स्थानीय नागरिक द्वारा इसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर वन विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मृत पड़ा मिला तेंदुए का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवाड़ी में तेंदुए का शव ग्रामीणों द्वारा देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन विभाग ने इसपर संज्ञान नहीं लिया। हालांकि फोटो वायरल होने के बाद रात्रि में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
शव को कब्जे में लिया
इधर, ओरछा रेंज के वन विभाग रेंजर आदित्य कुमार पुरोहित ने बताया कि मामला जैसे ही संज्ञान में आया था टीम को भेज करके शव को कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि तेंदुआ कहां से आया और उसकी कैसे मौत हुई है।
विज्ञापन
डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची
वहीं, उन्होंने बताया कि मंगलवार को डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेंजर ने ये भी कहा कि पंचनामा की कार्रवाई कर ली गई है और आगे पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। ग्राम पंचायत के रहने वाले पूर्व सरपंच सूरज यादव ने बताया कि शव दो दिन पुराना है, लेकिन यह पता नहीं है कि तेंदुआ कहां से आया है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन
