फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   dead body of Jayshree has been found 10 days before Kajalwani of Saunsar

Madhya Pradesh: 10 दिन बाद मिला महिला का शव, दोस्त को अलविदा कहकर नदी में छलांग लगाने वाला शख्स लापता

Sat, 23 Jul 2022 03:36 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 03:36 PM IST
सार

महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दूसरे तरफ पांच दिनों पूर्व दोस्त को अलविदा कहकर नदी में छलांग लगाने वाले अभिषेक गोडबोले का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
dead body of Jayshree has been found 10 days before Kajalwani of Saunsar
कन्हान नदी में डूब गई थी महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

छिंदवाड़ा के सौंसर के काजलवानी से 10 दिन पहले बही जयश्री का शव मिल गया है। शुक्रवार को उसका शव महाराष्ट्र के नागपुर के समीप खापा गांव में कन्हान नदी में मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है, जबकि प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे तरफ जाम नदी में छलांग लगाने वाले अभिषेक गोड़बोले का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। बता दें कि, 11 जुलाई को काजलवानी निवासी 35 वर्षीय जयश्री पति सिद्धार्थ शेंडे खेत से लौटते वक्त पति सिद्धार्थ के साथ बरसाती नाले में पति—पत्नी बह गए थे। बताया जाता है कि कड़ी मशक्कत के बाद सिद्धार्थ पानी से निकल आए। लेकिन उनकी पत्नी जयश्री का कुछ पता नहीं चल पाया था। गायब जयश्री की तलाश सौंसर पुलिस और परिजन कर रहे थे। 
विज्ञापन


तलाश करते हुए परिजन और पुलिस महाराष्ट्र के खापा तक पहुंच गए। पुलिस को जानकारी मिली थी कि नदी में शव को तैरते हुए देखा गया है। मौके पर पहुंचे परिजन ने शव की शिनाख्त की। उसकी पहचान जयश्री शेंडे के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है। जबकि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे तरफ पांच दिनों पूर्व दोस्त को अलविदा कहकर नदी में छलांग लगाने वाले अभिषेक गोडबोले का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed