फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Husband on the run for a month and a half after killing his wife, arrested after police encounter in Jhansi

दतिया: झांसी में पत्नी की हत्या का आरोपी पति मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 25 हजार का था इनामी

Sat, 26 Sep 2026 02:19 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 02:19 PM IST
सार

झांसी में पत्नी सुधा उर्फ शिवानी की हत्या के मामले में फरार 25 हजार के इनामी आरोपी पति यश ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद की।

विज्ञापन
Husband on the run for a month and a half after killing his wife, arrested after police encounter in Jhansi
25 हजार का इनामी आरोपी पति मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

झांसी में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति यश ठाकुर को पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिमरधा गांव के पास पुलिस और आरोपी के बीच फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्कूटी, तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, यश ठाकुर पर अपनी पत्नी सुधा उर्फ शिवानी (29) की हत्या का आरोप है। घटना के बाद से वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी पर एसएसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

विज्ञापन

एसपी सिटी ने क्या बताया?
एसपी सिटी प्रीति सिंह के अनुसार, गुरुवार रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि यश ठाकुर स्कूटी से झांसी की ओर आया है। सूचना मिलते ही स्वाट टीम और सीपरी बाजार पुलिस ने सिमरधा गांव के आसपास घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था। 31 अगस्त को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि घटना के दौरान दोनों ने शराब पी थी और इसी दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

मृतका सुधा उर्फ शिवानी मूल रूप से मध्यप्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ की रहने वाली थी। परिवार के मुताबिक, शिवानी चार बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता संतराम वंशकार फल बेचने का काम करते हैं, जबकि मां रेखा दिल्ली में घरेलू काम करती हैं। परिवार में छोटी बहन मुस्कान और दो भाई अनिकेत व कपिल भी हैं। परिजनों के मुताबिक, शिवानी की पहचान करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से ग्वालियर निवासी यश ठाकुर से हुई थी। दोनों की दोस्ती बाद में रिश्ते में बदल गई। परिवार की सहमति के बाद करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी।

पढ़ें: बैतूल के दिव्यांग तैराक रामबरन पाल ने फतह किया इंग्लिश चैनल, डोवर से फ्रांस तक लहराया तिरंगा

परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े और मारपीट की शिकायत के बाद शिवानी ने ग्वालियर छोड़कर झांसी में रहने का फैसला किया था। करीब तीन महीने से वह आवास विकास क्षेत्र में फौजी तिराहे के पास किराए के मकान में रह रही थी। उसके साथ बहन मुस्कान और भाई अनिकेत भी रहते थे।

परिजनों ने क्या बताया?
परिजनों के अनुसार, रक्षाबंधन से पहले शिवानी अपने छोटे भाई कपिल के साथ ग्वालियर गई थी। वहां दो दिन रुकने के बाद वह पति के साथ वापस झांसी लौट आई थी। इसके बाद कपिल अपने गांव चला गया था। परिजनों के अनुसार, 30 अगस्त की रात शिवानी और यश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिवार के एक रिश्तेदार ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शिवानी का भाई अनिकेत रिश्तेदार के घर चला गया, जबकि शिवानी और यश एक कमरे में चले गए।

मृतका की बहन मुस्कान के मुताबिक, देर रात यश ने अपना बैग मांगा और कुछ सामान लेने की बात कही। बैग मिलने के बाद उसने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो काफी देर तक आवाज लगाई गई, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। सुबह करीब नौ बजे अनिकेत घर पहुंचा और बाहर से बंद कुंडी खोली। कमरे के अंदर शिवानी मृत अवस्था में मिली। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवानी की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू की। गुरुवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी को घेर लिया। फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और पुलिस के हाथ लग गया। फिलहाल आरोपी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस हत्या के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed