{"_id":"663ded3f5a3f699a98020a24","slug":"datia-news-youth-beaten-to-death-released-from-jail-only-eight-months-ago-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia News: युवक की पीट-पीटकर हत्या, आठ महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia News: युवक की पीट-पीटकर हत्या, आठ महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था; जानें मामला
Fri, 10 May 2024 03:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 May 2024 03:17 PM IST
सार
भांडेर एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव ने बताया कि विवाद के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस विवाद का कारण तलाश रही है। कुछ लोगों को राउंडअप किया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दतिया में जेल से रिहा हुए युवक की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब 8 महीने पहले जेल से रिहा हुए एक युवक की दतिया के भांडेर कस्बा में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। वारदात में पुलिस ने इलाके के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भांडेर के काजीपाठा मोहल्ला निवासी भगवान सिंह पिता रामसाह यादव (40) हत्या करने के आरोप में जेल में बंद था। वह अगस्त 2023 में जेल से रिहा हुआ था। सुबह वह चिरगांव रोड स्थित बाबूलाल की आटा चक्की पर पहुंचा था। जहां उसका किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया, जिसके बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटना का एक 18 सेकेंड का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें एक आरोपी युवक के सिर में डंडा मारता है और वह जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद सब मिलकर उसकी लाठी डंडों, लात और घूंसों से जमकर पिटाई करते हैं। घटना के समय मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लेकिन, किसी ने भी बीच बचाव नहीं किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतक भगवान सिंह पर हत्या सहित कई मामले में दर्ज हैं। हत्या के मामले में वह अगस्त महीने में जेल से रिहा हुआ था। इस मामले में उसे दोष मुक्त किया गया था। भांडेर एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव ने बताया कि विवाद का कारण पुलिस तलाश रही है। कुछ लोगों को राउंडअप किया है। मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
