{"_id":"62246a031dafb32d07266a74","slug":"datia-people-were-horrified-to-hear-the-sound-of-explosions-near-ratangarh-mata-temple-administration-silent","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतिया: रतनगढ़ माता मंदिर के पास एयरक्राफ्ट से गिर रहे गोले, धमाकों की गूंज सुन सहमे लोग, प्रशासन मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया: रतनगढ़ माता मंदिर के पास एयरक्राफ्ट से गिर रहे गोले, धमाकों की गूंज सुन सहमे लोग, प्रशासन मौन
Sun, 06 Mar 2022 01:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:58 PM IST
सार
दतिया में रतनगढ़ माता मंदिर के पास जंगलों में एयरक्राफ्ट से गोले गिरते देख लोग सहम गए। लोगों ने धुएं और गुबार को मोबाइल में कैद किया। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
रतनगढ़ माता मंदिर के पास जंगल में उठता धुएं का गुबार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर में रविवार सुबह जोरदार धमाकों और धुएं के गुबार से पूरा जंगल दहल गया। वहीं, हवा में उड़ते एयरक्राफ्ट और उससे गिरते गोलों को देखकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु भी सहम गए।
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे भीषण युद्ध के दौर में अचानक हुई बमबारी से लोग डर गए। धुएं को देखकर लोगों को अचानक किसी मुसीबत के आने का अहसास हुआ। वहीं, फिलहाल इस घटना पर प्रशासन चुप्पी साधे है।
शनिवार को एसपी दतिया अमन सिंह राठौड़ इस क्षेत्र में डकैतों की सुगबुगाहट के बीच जंगल में उतरे थे, आज अचानक हुई गोलाबारी से रतनगढ़ जंगल के आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान या किसी अप्रिय घटना के होने की जानकारी नहीं है। हालांकि हादसा किसने किया और इसके पीछे क्या वजह है इसका खुलासा नहीं हुआ है। लोगों के अनुसार एयरक्राफ्ट वायुसेना के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आसमान में उड़ते एयरक्राफ्ट और धुएं के उड़ते गुबार की तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किए हैं।
विज्ञापन
बता दें दतिया रतनगढ़ माता मंदिर के चारों तरफ कई किलोमीटर तक घनघोर जंगल फैला हुआ है। हर सोमवार को मंदिर में विशाल मेला लगता है। श्रद्धालुओं का आना जाना प्रतिदिन लगा रहता है।