फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia: Beheaded body of youth found in Murera village, suspected of murder, police is investigating

दतिया: मुरेरा गांव में मिली युवक की सिर कटी लाश, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

Thu, 28 Apr 2022 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 07:45 PM IST
सार

दतिया जिले के एक गांव में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके सीधे हाथ पर राम किशोर भारती लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
 

विज्ञापन
Datia: Beheaded body of youth found in Murera village, suspected of murder, police is investigating
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दतिया जिले के एक गांव में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके सीधे हाथ पर राम किशोर भारती लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दतिया के ग्राम मुरेरा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात घटना हुई है। सिनावल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की उम्र करीब 37 वर्ष बताई जा रही है। सिनावल थाना प्रभारी रचना माहौर ने बताया कि गांव के नजदीक से गुजर रही रेलवे लाइन के खंभा नंबर 1161 के पास अज्ञात युवक का शव बिना सिर के मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची सिनावल थाना पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। पुलिस ने पंचनामा तैयार कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक के सीधे हाथ पर राम किशोर भारती लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed