{"_id":"5f9b78848ebc3e9bad321ba1","slug":"dance-performance-to-the-tunes-of-folk-songs-of-bundelkhand-seen-as-a-part-of-campaigning-for-bjp-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार के प्रचार के लिए बुंदेलखंडी लोकगीतों की धुन पर लगाए ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार के प्रचार के लिए बुंदेलखंडी लोकगीतों की धुन पर लगाए ठुमके
Fri, 30 Oct 2020 07:50 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश उपचुनाव : बुंदेलखंड के लोकगीतों पर नृत्य प्रदर्शन
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश में तीन नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं। उपचुनावों के लिए प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इधर भाजपा चुनाव कैंपेन के तौर पर लोकगीतों का इस्तेमाल कर रही है। सुरखी से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत के लिए बुंदेलखंड के लोकगीतों की धुनों पर डांस किया गया, इसे चुनाव प्रसार के एक हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में गोविंद सिंह राजपूत ने शिवराज सरकार के मंत्रिमडल से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के पीछे एक बड़ी वजह थी। दरअसल, बिना विधायकों के कोई भी मंत्री छह महीने तक ही मंत्री पद पर रह सकता है। पांच अप्रैल को गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन 21 अक्तूबर को उनका कार्यकाल पूरा हो गया, जिसके बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। गोविंद सिंह राजपूत के अलावा तुलसी सिलावट ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। ये दोनों मंत्री सिंधिया समर्थक हैं।
विज्ञापन
