फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Young man stabbed for not giving petrol in Damoh

Damoh: बाइक से पेट्रोल निकालकर नहीं दिया तो युवक को मारे चाकू, बड़ी देवी मंदिर के पास युवकों ने किया हमला

Tue, 05 Sep 2023 04:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 05 Sep 2023 04:17 PM IST
सार

दमोह कोतवाली थाना के बड़ी देवी मंदिर के पास युवक की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। उसने एक राह चलते युवक से पेट्रोल मांगा। उसने देने से मना किया तो चाकू से कर दिया हमला। 

विज्ञापन
Young man stabbed for not giving petrol in Damoh
घटना की जानकारी देता पीड़ित युवक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह कोतवाली थाना के बड़ी देवी मंदिर के पास पेट्रोल न देने पर एक युवक पर अन्य युवक ने चाकू से हमला कर दिया। बात केवल इतनी थी कि उसने हमलावर युवक की बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर नहीं दिया था। इतनी से बात पर उसने हमला कर दिया। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


घायल युवक शुभम असाटी ने बताया कि वह मंगलवार सुबह बड़ी देवी दर्शन करने के लिए जा रहा था। तभी फुटेरा फाटक के पास अब्बी साहू नाम का युवक पहुंचा और उसने कहा कि मेरी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया है। तुम मुझे पेट्रोल दे दो। मैंने उससे कहा कि आगे गौरीशंकर तिराहा पर जाकर वह पेट्रोल किसी से मांग ले। मेरे पास इतना पेट्रोल नहीं है। इसी दौरान दो और युवक जो कि अब्बी साहू के मित्र हैं, वह पहुंचे और उन्होंने अब्बी साहू के कहने पर मेरे ऊपर चाकू से हमला कर दिया। मेरे कमर से निचले हिस्से में चाकू लगे, जिससे में घायल होकर जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद मुझे जिला अस्पताल लाया गया है। कोतवाली पुलिस घायल युवक के बयान दर्ज कर रही है, ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed