फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Woman drowns in pond while trying to save child, SDRF team conducts rescue operation

Damoh News: बच्चे को बचाने के प्रयास में तालाब में डूबी महिला, SDERF की टीम चार घंटे में भी नहीं कर पाई तलाश

Fri, 26 Jul 2024 04:12 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:12 PM IST
सार

एक बच्चा तालाब में डूबने लगा तो 25 वर्षीय प्रेम रानी पति धीरज अहिरवार ने उसे देख लिया। वह मौके पर पहुंची और बच्चे को बचा लिया। तभी महिला का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गई।

विज्ञापन
Woman drowns in pond while trying to save child, SDRF team conducts rescue operation
महिला की खोज करते एसडीआरएफ के जवान

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत ग्राम तुरकाई के पास बरधारी रोड पर शुक्रवार सुबह एक महिला गांव के बच्चे को बचाने के प्रयास में तालाब में डूब गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीईआरएफ (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रेस्पॉन्स फोर्स) को तत्काल सूचित किया गया। टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन चार घंटे बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन


प्लाटून कमांडर प्राची दुबे ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि तुरकाई गांव में करीब 30 फीट गहरे तालाब में एक बच्चा खेलने के लिए चला गया था और फिसलकर तालाब में डूबने वाला था। इसी दौरान 25 वर्षीय महिला प्रेम रानी (पति धीरज अहिरवार) ने उसे देख लिया और बच्चे को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ी। बच्चे को बचाने के बाद महिला का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गई।
विज्ञापन


एसडीईआरएफ टीम को सूचना मिलने के बाद टीम प्रभारी प्राची दुबे अपनी टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची और पूरे तालाब में बोट के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तालाब की गहराई काफी अधिक है और चारों ओर पानी भरा हुआ है, जिससे खोज अभियान में कठिनाई हो रही है। बताया जा रहा है कि यह तालाब कोई शासकीय तालाब नहीं है, बल्कि किसी ने खुदाई के उद्देश्य से बनाया था। इसमें बारिश का पानी भर गया था। महिला शुक्रवार सुबह इसमें डूब गई।  ग्रामीण तालाब के चारों ओर महिला की खोज में एसडीईआरएफ टीम का पूरा सहयोग कर रहे हैं। एसडीईआरएफ के जवान तालाब में चारों ओर महिला की खोज कर चुके हैं, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो अब तालाब को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed