फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Weather News: Fog covered Damoh with white blanket

Weather News: कोहरे की सफेद चादर से ढका दमोह शहर, सड़क पर लाइट जलाकर रेंगते नजर आए वाहन

Sun, 24 Dec 2023 11:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Dec 2023 11:28 AM IST
सार

लगातार गिरते तापमान के चलते ठंड अपना असर दिखाने लगी है। रविवार सुबह दमोह शहर कोहरे की सफेद चादर से ढका रहा। कोहरे के कारण दृश्यता न के बराबर रही। 

विज्ञापन
Weather News: Fog covered Damoh with white blanket
कोहरे से ढका शहर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दिसंबर का महीना समाप्त होने वाला है और इसके साथ ही ठंड का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। दमोह शहर रविवार की सुबह कोहरे की सफेद चादर से ढका रहा। आलम यह था कि सड़क पर चलने वाले वाहन दिखाई ही नहीं दे रहे थे। वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे थे। कोहरे के कारण दृश्यता न के बराबर रही। काफी नजदीक आने के बाद ही पता चलता था कि सामने वाहन है। इस कारण सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे।

विज्ञापन


लगातार रात का तापमान गिरता ही जा रहा है। इसी के चलते इस ठंड के मौसम में पहली बार इतना घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह 10 बजे तक कोहरा चारों ओर छाया रहा। इसके बाद धूप निकलने के साथ ही कोहरा दूर हुआ और लोग बाजार की ओर निकले। 
विज्ञापन


अभी और गिरेगा तापमान
आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे और दमोह सागर स्टेट हाईवे पर आलम यह था कि कोहरे के कारण भारी वाहन और यात्री बसें भी नहीं दिखाई दे रही थीं। इसी तरह छोटे वाहनों का भी यही हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed