फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Heavy rain with strong storm in Jerath village of Damoh

Weather: दमोह के जेरठ गांव में तेज आंधी के साथ जमकर हुई बारिश, ओले गिरने से खेत में बिछ गई उड़द और मूंग की फसल

Mon, 20 May 2024 03:38 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2024 03:38 PM IST
सार

जेरठ गांव में 80-90 फीसदी मूंग व उड़द की फसल किसानों के खेत में खड़ी है। बारिश और खेतों में ओले गिरने से उड़द-मूंग का दाना खराब होने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि 100 प्रतिशत उड़द और मूंग की फसल खराब हो गई।

विज्ञापन
Heavy rain with strong storm in Jerath village of Damoh
खेत में पड़ी किसान की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में लगातार बेमौसम बारिश हो रही है, जिससे सबसे ज्यादा परेशान किसान हैं। रविवार शाम पथरिया तहसील क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से उड़द और मूंग की फसल किसानों के खेत में बिछ गई। वहीं, दमोह और तेंदूखेड़ा में ठंडी हवाओं के चलने के साथ ही मामूली बारिश हुई।

विज्ञापन


दरअसल, दोपहर बाद तेज आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई और भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन हालांकि उड़द, मूंग की फसल में खासा नुकसान हुआ है। क्योंकि कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं। इससे खेतों में उड़द व मूंग की फसल लेट गई हैं। फसल को बचाने के लिए किसान खेत से मूंग व उड़द के पेड़ को उखाड़ कर फली तोड़ रहे हैं। फसलों में अधिक नुकसान जेरठ गांव में होना बताया जा रहा है। यहां करीब 15 मिनट बारिश हुई।
विज्ञापन


जेरठ गांव में 80-90 फीसदी मूंग व उड़द की फसल किसानों की खेत में खड़ी है। बारिश और खेतों में ओले गिरने से उड़द व मूंग का दाना खराब होने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि 100 प्रतिशत उड़द और मूंग की फसल खराब हो गई है और शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, पिछले दिनों भी जब तेज बारिश हुई थी। उस दौरान भी पथरिया विधानसभा में फसलों को नुकसान हुआ था और पशुपालन मंत्री ने फसलों का निरीक्षण करने के बाद फसल नुकसान की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed