फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Unknown thieves stole one km long wire of closed 33 KV power line in Damoh, police started investigation.

Damoh News: दमोह में बंद पड़ी 33 केवी बिजली लाइन का एक किमी लंबा तार चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 11 Apr 2024 01:59 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:59 PM IST
सार

दमोह में बंद पड़ी 33 केवी बिजली लाइन से चोर एक किमी लंबा तार चुरा ले गए। चोरों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Unknown thieves stole one km long wire of closed 33 KV power line in Damoh, police started investigation.
बिजली पोल से कटे तार

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा में अज्ञात चोरों ने बंद पड़ी 33 केवी लाइन का एक किमी लंबा बिजली तार चुरा लिया। अधिकारियों को जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचे। चोरी देखकर हैरान रह गए। 33 केवी लाइन की ऊंचाई काफी अधिक होती है। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पांच साल से बंद है बिजली लाइन
नोहटा से 17 मील की ओर यह 33 केवी की बिजली लाइन कुछ साल पहले डाली गई थी। पिछले पांच साल से यह बिजली लाइन बंद है। एक किमी लंबाई में 16 बिजली के पोल खड़े हैं जिस पर यह लाइन डली है। अज्ञात चोरों ने बिजली पोल पर चढ़कर कटर से आठ अप्रैल की रात इस तार को काटा और साथ ले गए। नोहटा के अरविंद सिंह ने बताया कि जबेरा विद्युत वितरण केंद्र के अधिकारियों ने चोरी की सूचना दी है। अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चोरी हुए तारों की कीमत लाखों रुपए है। जबेरा बिजली वितरण केंद्र के जेई एमके महतो ने बताया कि नोहटा से 17 मील की ओर निकली कलेहरा फीडर की 33 केवी बिजली लाइन चोरी की घटना 8 अप्रैल की है। इसकी जानकारी जबेरा विद्युत वितरण केंद्र के अधिकारियों को नौ अप्रैल को लगी जिसकी शिकायत दस अप्रैल को नोहटा थाने में दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed