फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   One Killed In A Road Accident Near Damoh Uncle Died Nephew Seriously hurt

Damoh News: मजदूरी करने जा रहे चाचा-भतीजे को जबलपुर मार्ग पर बस ने मारी टक्कर, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Tue, 16 Jul 2024 06:29 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
One Killed In A Road Accident Near Damoh Uncle Died Nephew Seriously hurt
अस्पताल में मोजूद परिजन

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा-जबलपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर को मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें चाचा की मौत हो गई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भतीजे का इलाज तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। यह घटना पंडा बाबा के समीप जबलपुर मार्ग पर हुई। घटना में जिस युवक की मौत हुई है, वह तेंदूखेड़ा थाने के ग्राम दोनी का निवासी था। गोलू पिता सुक्की अहिरवार (32 वर्ष) अपने भतीजे शैलेन्द्र पिता लटोरी अहिरवार (25 वर्ष) के साथ बाइक से मजदूरी करने जबलपुर जा रहे थे। पंडा बाबा के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन


घायल भतीजे शैलेन्द्र ने बताया कि एक यात्री बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे चाचा की मौत हो गई। वह बस को पहचान नहीं पाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात बस की तलाश शुरू कर दी है। तेंदूखेड़ा-जबलपुर मार्ग पर पंडा बाबा के समीप सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। प्रशासन को यहां संकेतक और सूचनात्मक बोर्ड लगा देने चाहिए ताकि बड़े वाहनों की रफ्तार कुछ कम हो और हादसों में कमी आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed