MP News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत
MP News: स्टेट हाईवे सागर-जबलपुर पर तेंदूखेड़ा के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी कर अनियंत्रित होकर देर रात पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक यात्री बस के चालक की नजर जंगल के अंदर गाड़ी पर पड़ी, तो उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो गाड़ी में दो युवक बुरी तरीके से फंसे हुए थे, जिनकी मौत हो चुकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी पाजी गांव के पास अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और कार भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में सागर जिले के रहली के क्रमांक 8 निवासी वरुण सोनी (32) और वार्ड 12 निवासी गौरव शुक्ला (31) की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, सूचना मिलने के पास बाद तेंदूखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी फेमिदा खान मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव को बाहर निकालवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा लेकर आई, जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
जबलपुर जा रहे थे दोनों
बताया जा रहा है कि दोनों युवक देर रात जबलपुर जा रहे थे, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बुरी तरह से घायल हुए और मौत हो गई। मृतक वरुण परिवार में इकलौता बेटा था और वो हार्डवेयर व्यवसायी था, जो किसी काम से जबलपुर जा रहा था।
