फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Two passenger buses collided on Damoh Panna road

MP News: दमोह-पन्ना मार्ग पर दो यात्री बसों की टक्कर, बाल बाल बचे यात्री; ट्रैक्टर को बचाने में हुआ हादसा

Tue, 07 May 2024 03:03 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2024 03:03 PM IST
विज्ञापन
Two passenger buses collided on Damoh Panna road
घटनास्थल पर खड़ी चार्टर बस
दमोह-पन्ना मार्ग पर बनगांव में मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर को बचाने में दो यात्री बसों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक यात्री बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। वहीं बसों में सवार यात्री बाल बाल बचे। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई और यात्री बसों से नीचे उतर आए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदौर से पन्ना जा रही चार्टर बस मंगलवार सुबह दमोह से हटा की ओर रवाना हुई, तभी बनगांव के समीप पहुंचते ही एक ट्रैक्टर सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चार्टर बस दमोह की ओर जा रही यात्री बस से टकरा गई। चार्टर बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री घबरा कर बसों से नीचे उतर आए। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी थी। दूसरी बस कुछ देर बाद दमोह की ओर रवाना हो गई। घटना की सूचना हटा थाना पुलिस को भी दी गई और चार्टर बस के यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से पन्ना रवाना किया गया। हटा पुलिस बस चालकों से जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed