फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Accident NewsTractor hits a small car hindi news

Damoh: ट्रैक्टर ने छोटा हाथी को मारी टक्कर, डैशबोर्ड में चिपट गए दो युवक; एक घंटे बाद निकाला गया बाहर

Sat, 20 Jul 2024 11:47 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 11:47 AM IST
सार

Damoh News: दमोह जिले के हटा-बटियागढ़ मार्ग पर एक्सचेंज ऑफिस के पास लालटेक पर शुक्रवार रात बटियागढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रहे छोटा हाथी को टक्कर मार दी और भाग गाया।

विज्ञापन
Damoh Accident NewsTractor hits a small car hindi news
पिकअप में फंसे युवक को निकालते टीआई

विस्तार

दमोह जिले के हटा-बटियागढ़ मार्ग पर एक्सचेंज ऑफिस के पास लालटेक पर शुक्रवार रात बटियागढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रहे छोटा हाथी को टक्कर मार दी और भाग गाया।
विज्ञापन

हादसे में पिकअप वाहन का अगला हिस्सा डैशबोर्ड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जिससे ड्राइवर और क्लीनर दोनों डैशबोर्ड में ही फंस गए और घायल हो गए। हालांकि वे पूरी तरह सुरक्षित थे गंभीर चोट नहीं थी, लेकिन दोनों के पैर डैशबोर्ड में दब गए थे। राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। कुछ देर बाद हटा टीआई मनीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को ढांढस बंधाया और स्थानीय लोगों की मदद से तीन जैक लगाकर पहले बोनट को रस्सी से बाहर खींचा और उसके बाद ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला।
विज्ञापन


करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद ड्राइवर, क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका और उन्हें सिविल अस्पताल हटा भिजवाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। हटा टीआई मनीष सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर ने पिकअप सवार दो लोगों को सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों अंदर फस गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला दोनों के पैर में चोट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed