फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   There was a dispute between two parties, four were seriously injured

Damoh News: दो पक्षों विवाद के बाद जमकर चले हथियार, चार घायल, दो को गंभीर हालत में जबलपुर किया रेफर

Sun, 09 Mar 2025 11:45 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 11:45 AM IST
सार

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के बाद हुई मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। दो को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
There was a dispute between two parties, four were seriously injured
घर के बाहर पड़े घायल

विस्तार

दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र की मुकेश कॉलोनी में शनिवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने लोगों को बुरी तरह पीटा। हमले के बाद घायल खून से लथपथ काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। हमले में घायल चार लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां, प्राथमिकी उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया। यह विवाद राठौर और विश्वकर्मा परिवार के बीच हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राठौर परिवार के सदस्यों ने पुरानी रंजिश के चलते विश्वकर्मा परिवार पर शनिवार रात जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर चार लोगों को बेरहमी से पीटा और धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में रमेश विश्वकर्मा (60), उनके बेटे रवि (30), शीतल (20) और लक्ष्मण (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए और घायल काफी देर तक मौके पर ही पड़े रहे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में छह से अधिक लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है, जिनमें कुछ महिलाएं भी थीं। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के बाद हुई मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
 

घर के बाहर पड़े घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed