फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The trolley parked in Tendukheda Mandi warehouse of Damoh suddenly rolled and broke two boundary walls

Damoh News: दमोह के तेंदूखेड़ा मंडी गोदाम में खड़ा ट्राला अचानक लुढ़का, दो बाउंड्री वॉल तोड़ दी

Tue, 16 Apr 2024 02:09 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:09 PM IST
सार

दमोह के तेंदूखेड़ा मंडी गोदाम में खड़ा ट्रॉला अचानक लुढ़क गया और उसकी चपेट में आकर दो बाउंड्री वॉल तोड़ दी। 

विज्ञापन
The trolley parked in Tendukheda Mandi warehouse of Damoh suddenly rolled and broke two boundary walls
बाउंड्री के अंदर खड़ा ट्राला

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा कृषि मंडी गोदाम में गेहूं खाली करने पहुंचा 14 चक्का ट्रॉला अचानक ढलान से लुढ़ककर मंडी और मुक्तिधाम की बाउंड्री वॉल से टकरा गया। इसमें बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रॉला में टायर के पीछे कोई टेका नहीं लगाया था। इससे वह अचानक चल पड़ा। इसने मंडी की लगभग 15 फीट बांउड्री वॉल तोड़ दी। साथ ही रास्ते के दूसरी तरफ मुक्तिधाम की भी लगभग 15 फीट बांउड्री वॉल तोड़कर रास्ते में बाउंड्री वॉल के ऊपर खड़ा हो गया। इस कारण रास्ता बंद हो गया। गनीमत रही कि ट्रॉले  के पिछले पहिए बांउड्री वॉल में फंस गए, जिस कारण ट्रॉला वहीं रुक गया। वरना सीधे जाकर मुक्तिधाम के अंदर बने कुंआ में गिर सकता था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रॉला क्रमांक एमपी-04-एचई-4342 गेहूं लेकर मंडी की गोदाम में आया था। हम्मालों ने गेंहू की बोरियां गोदाम में खाली कर दी थी। इसके बाद ट्रॉला चालक और परिचालक खडे़ होकर त्रिपाल और रस्सा उठा रहे थे। उसी समय ट्रॉला अपने आप चलने लगा। दोनों बाउंड्री वॉल तोड़ दी है। मंडी एवं मुक्तिधाम की बांउड्री वॉल टूटने पर दोनों संस्थाओं को लगभग 30-30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मंडी के सहायक उपनिरीक्षक कैलाश दुबे ने बताया कि बाउंउड्री वॉल तोड़ने की घटना को लेकर पुलिस थाने में आवेदन दिया है। नगर परिषद सीएमओ प्रेमसिंह चौहान ने बताया कि बाउंड्री वॉल टूटने में परिषद का लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी कार्रवाई के लिए थाने में लिखित आवेदन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed