फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Madhya Pradesh Crocodile Attacks Eight Year Old Bathing With His Father In the River

Damoh News: पिता के साथ नदी में नहा रहा था आठ साल का मासूम, मगरमच्छ जबड़े में दबाकर गहरे पानी में ले गया

Sat, 13 Jul 2024 02:33 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:33 PM IST
सार

दमोह में शनिवार सुबह अपने पिता के साथ व्यारमा नदी में नहा रहे आठ वर्षीय मासूम को मगरमच्छ ने अपने जबड़े में दबोचा और गहरे पानी में चला गया। एसडीआरएफ की टीम अब भी रेस्क्यू मिशन में लगी हुई है।  

विज्ञापन
Damoh Madhya Pradesh Crocodile Attacks Eight Year Old Bathing With His Father In the River
नदी के घाट पर लगी ग्रामीणों की भीड़

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में आने वाले हटरी गांव से निकली व्यारमा नदी में शनिवार सुबह घाट किनारे पिता के साथ नहा रहे आठ वर्षीय कृष्णा सिंह को मगरमच्छ ने दबोच लिया। गहरे पानी में ले गया। पिता के साथ ही आसपास खड़े लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को देखा तो वन विभाग और नोहटा पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दोपहर तक न तो मगरमच्छ का पता चल सका और न ही मासूम का।  
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया है कि मगरमच्छ घाट के बिल्कुल नजदीक झाड़ी में छिपा था। कृष्णा अपने पिता अर्जुन और अन्य लोगों के साथ नहा रहा था। मासूम जैसे ही घाट पर नहाने के लिए उतरा मगरमच्छ ने उसे अपने जबड़े में दबोच लिया। वहां से पानी में चला गया। करीब पांच मिनट बाद 50 मीटर दूर गहरे पानी में दिखाई दिया और फिर दिखाई नहीं दिया है। एसडीआरएफ की टीम पूरी नदी में तलाश कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक दो बहनों में अकेला भाई
वन विभाग के डीएफओ एमएस उईके ने कहा कि वन विभाग और होमगार्ड की एसडीआरएफ की टीम संयुक्त रेस्क्यू कर रही है। मासूम की तलाश की जा रही है। फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। क्षेत्र में लोगों को एक एडवाइजरी भी जारी की गई है कि वह व्यारमा नदी और सतधरू डैम के आसपास की नदियों में न जाएं। हाल ही में दमोह में मगरमच्छों के मिलने और उनके हमला करने की घटना लगातार बढ़ रही है। 10 दिन पहले इमलिया चौकी के खजुरिया गांव में छह फीट का मगरमच्छ गांव में एक जगह बैठा मिला था। बाद में पुलिस और वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद किया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ा था। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को तेजगढ़ के गूड़ा गांव में एक 45 वर्षीय युवक बबलू पटेल को व्यारमा में नदी में नहाते समय एक मगरमच्छ ने हमला किया। घायल अवस्था में उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed