{"_id":"67c995076f1fc5231d0f8a5d","slug":"the-car-of-the-youths-going-in-the-wedding-procession-collided-with-a-tree-one-died-damoh-news-c-1-1-noi1223-2697226-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बारात में जा रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बारात में जा रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
Thu, 06 Mar 2025 10:30 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:30 PM IST
सार
बारात में जा रहे युवकों की कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
पेड़ पर लटकी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बारात में जा रहे युवकों की कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद पेड़ उखड़ गया और कार हवा में लटक गई। घटना पथरिया थाना के बेलखेड़ी गांव के पास हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुम्हारी से साहू समाज के युवक की बारात में शामिल होने कार सवार लोग जा रहे थे। हादसे में कार में सवार लखन यादव की मौके पर मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं। एक किशोर बाल-बाल बच गया। घायलों में देवराज राजपूत (25) और देवेंद्र साहू (25) की हालत गंभीर है। दोनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
तीसरे घायल शिवा चौहान (20) का इलाज दमोह जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी कुम्हारी के रहने वाले हैं। घायल छोटू यादव ने बताया कि वे सभी कुम्हारी से पथरिया के दलपतपुर में बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक लखन पिता लाल सिंह यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आमने सामने टकराई कार
दमोह हटा मार्ग पर बनगांव लुहारी के बीच गुरुवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई और एक वाहन खेत में जा घुसा। वहीं दूसरी कार क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़ी रही। इस घटना में करीब 8 से अधिक लोग घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार की हार्वेस्टर की टक्कर से मौत
दमोह के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना चौकी के पास गुरुवार दोपहर शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार युवक को हार्वेस्टर ने टक्कर मार दी। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हार्वेस्टर चालक भाग गया पुलिस ने उसे जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना सेहरा खड़ेरी मार्ग पर हुई।
जानकारी के अनुसार गुगरा निवासी इमरत सिंह लोधी पिता मन्नू सिंह लोधी 28 अपने गांव से धोराज शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहा था। खड़ेरी के पास हार्वेस्टर ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई मुन्ना लोधी ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। सेहरा और खड़ेरी के बीच सामने से आ रहे हार्वेस्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए इमरत को कुचल दिया। परिजन घायल को बटियागढ़ अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बटियागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो चुका था।
पुलिस ने हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस यह भी पता लगा रही कि हार्वेस्टर कटाई करने कहां जा रहा था चालक की जानकारी भी वहीं से लग सकती है। हार्वेस्टर काफी तेज रफ्तार में होने की बात भी बताई जा रही क्योंकि मृतक के सिर के टुकड़े हो गए थे।
