फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The car of devotees going to Bageshwar Dham was hit by an auto on Damoh Jabalpur Highway, five injured

Damoh News: बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार को दमोह-जबलपुर हाइवे पर ऑटो ने मारी टक्कर, पांच घायल

Sat, 13 Apr 2024 04:35 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 04:35 PM IST
सार

दमोह से बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार को दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
The car of devotees going to Bageshwar Dham was hit by an auto on Damoh Jabalpur Highway, five injured
घटना स्थल पर खड़ी कार

विस्तार

दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर फलको नाला के समीप बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार को एक ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके तुरंद बाद  ऑटो सड़क पर पलट गया। पांच लोग घायल हो गए। इनका इलाज कटंगी स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जबलपुर के रांची निवासी बबलू सेन, नवल, अजीत कुमार, राजेश, सुशील प्रधान पांचों लोग शनिवार को कार से बागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर सिग्रामपुर के फलको नाला के समीप जैसे ही पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने मुडे, सामने से तेज रफ़्तार आ रहे ऑटो ने कार में सीधी टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ऑटो पलट गया। उसमें सवार लोगों को गंभीर चोट आई है। ऑटो गढ़ाकोटा से जबलपुर जा रहा था जिसमें पांच लोग सवार थे। मौके पर सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढे ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल ही 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed