फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Tender for construction of corridor in Jageshwar Dham Bandakpur opened

Damoh News: जागेश्वरधाम बांदकपुर में कॉरिडोर का टेंडर खुला, महाकाल लोक की तरह 100 करोड़ में होगा निर्माण

Tue, 18 Mar 2025 10:40 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 10:40 AM IST
सार

जागेश्वरनाथ धाम को तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है, यहां देश भर के श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। अब यहां महाकाल लोक की तरह कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जो 100 करोड़ रुपये में पूरा होगा। इसके लिए सीएम जल्द ही भूमिपूजन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Tender for construction of corridor in Jageshwar Dham Bandakpur opened
भगवान जागेश्वरनाथ का मंदिर

विस्तार

दमोह जिले और बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में कॉरिडोर बनाने का टेंडर पर्यटन विकास निगम ने खोल दिया है। छतरपुर की सरवरिया कंस्ट्रक्शन एजेंसी को यहां का टेंडर मिला है। एजेंसी को पहले चरण में फैकल्टी एरिया, गौशाला, फेसिलिटी सेंटर, हॉल और गेट बनाना है। बता दें कि जागेश्वरनाथ धाम को तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है, यहां देश भर के श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन


10 दिन पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मंदिर कमेटी भूमिपूजन को लेकर कार्ययोजना बना रही है। इससे पहले जनवरी और फरवरी में दो बार पांच-पांच मुहूर्त निकाले गए थे, लेकिन भूमिपूजन के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री पिछले एक माह में कई बार बुंदेलखंड क्षेत्र में आ चुके हैं, लेकिन भूमिपूजन के लिए समय निर्धारित नहीं हो सका।
विज्ञापन


बता दें कि निगम ने 10 जनवरी 2025 को टेंडर जारी किया था, जिसमें तीन एजेंसियों- ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी, श्रीराम कृपा एसोसिएट और सरवरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी ने भाग लिया था। सरवरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 5 करोड़ 95 लाख 61 हजार रुपये की निविदा जीती। हालांकि, यह टेंडर 34 प्रतिशत बिलो दर पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से 3 दिन बारिश का अलर्ट,  आज भी छाएंगे बादल, होगी बूंदाबांदी

पांच चरणों में पूरा होगा काम 
जानकारी के अनुसार, मंदिर कॉरिडोर का कार्य पांच चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में पांच प्रमुख निर्माण कार्य शामिल हैं। मंदिर ट्रस्ट के पंकज हर्ष श्रीवास्तव और मीडिया प्रभारी रवि शास्त्री ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब भूमिपूजन होना है। मार्च में कार्यक्रम तय करने के लिए तिथि निकाली जा रही है। जैसे ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होगा, भूमिपूजन की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में होने वाले पांच कार्यों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थल भी चिन्हित कर लिया गया है।


ये भी पढ़ें: कैग रिपोर्ट में खुलासा: प्राकृतिक आपदा सहायता और संबल योजना में 32 करोड़ की राशि अपात्रों के खातों में भेजी

महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा
मंदिर कमेटी के अनुसार, बांदकपुर में उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर 100 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर बनाया जाना है। इस टेंडर प्रक्रिया को पूरा होने में छह माह का समय लग गया क्योंकि प्रक्रिया में कई तकनीकी खामियां थीं। अब एजेंसी स्थल का निरीक्षण करेगी और भूमिपूजन के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। हालांकि, अभी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। 200 से अधिक नोटिस पहले ही बांटे जा चुके हैं और दुकानदारों को स्थान खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

कई साल से की जा रही थी मांग
जागेश्वरनाथ धाम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन यहां श्रद्धालुओं के लिए कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। पिछले तीन वर्षों से यहां कॉरिडोर निर्माण की मांग की जा रही थी। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह के पर्यटन राज्य मंत्री बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले बांदकपुर में कॉरिडोर निर्माण के प्रयास शुरू किए, जिसके बाद यह पहला टेंडर जारी किया गया है।
 

भगवान जागेश्वरनाथ का मंदिर

भगवान जागेश्वरनाथ का मंदिर

 

भगवान जागेश्वरनाथ का मंदिर

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed