फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Tehsildar ran on the road during encroachment action, seized more than 15 coolers.

Damoh News: अतिक्रमण कार्रवाई करने पहुंचे तहसीलदार सड़क पर दौड़े, दुकान से बाहर रखे 15 से अधिक कूलर जब्त

Fri, 24 May 2024 09:52 AM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2024 09:52 AM IST
सार

दमोह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। तहसीलदार दौड़-दौड़कर सामान जब्त कर रहे हैं। दुकानदार बार-बार समझाने के बाद भी सड़क पर सामान रख रहे हैं। 15 से अधिक कूलर जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
Tehsildar ran on the road during encroachment action, seized more than 15 coolers.
सामग्री जब्त करते अधिकारी

विस्तार

दमोह बस स्टैंड पर गुरुवार शाम नगर पालिका अमले के साथ दमोह तहसीलदार मोहित जैन ने कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक कूलर जब्त किए हैं। दुकानदार को कई बार समझाइश देने के बावजूद भी वह अपनी सामग्री सड़क पर रख लेता था। गुरुवार शाम भी उसने ऐसा ही किया। अधिकारियों को जानकारी लगी तो तहसीलदार बस स्टैंड मार्ग से दौड़ते हुए दुकानदार के पास पहुंचे और सामग्री को जब्त किया।
विज्ञापन


15 दिन से चल रही अतिक्रमण की कार्यवाई
बता दें शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम द्वारा पिछले 15 दिन से अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। शहर के बस स्टैंड पर करीब 10 दिन पहले अतिक्रमण हटाया गया था और अधिकारियों ने बालाजी मार्केटिंग दुकान के संचालक के करीब 10 कूलर जब्त कर हिदायत दी थी कि वह दोबारा अपनी सामग्री सड़क पर ना रखे, लेकिन दुकान संचालक नहीं मान रहा था और प्रतिदिन अपनी सामग्री को सड़क पर रखता था। इसके वीडियो लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहे थे।
विज्ञापन


तहसीलदार को दौड़ता देख लोग हैरान
गुरुवार शाम नगर पालिका सीएमओ सुषमा धाकड़, तहसीलदार मोहित जैन और पुलिस अमले के द्वारा तीन गुल्ली के समीप अतिक्रमण हटाया जा रहा था। रात करीब 8 बजे तहसीलदार मोहित जैन को जानकारी लगी कि बालाजी मार्केटिंग दुकान संचालक द्वारा सड़क तक अपनी सामग्री रखी गई है। वह तत्काल ही पूरे अमले के साथ बस स्टैंड के पास पहुंचे और खुद दौड़ लगाते हुए दुकान पर आ गए। दुकान संचालक को तत्काल बोला कि किसी भी सामग्री को वह अब हाथ ना लगाए इसे जब्त किया जाएगा। नगर पालिका के कर्मचारियों ने दो ट्रालियों में करीब 15 से अधिक कूलर जब्त कर इन्हें अपनी सुरक्षा में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई को लेकर तहसीलदार मोहित जैन ने बताया कि पूरे शहर में इस समय अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। बालाजी मार्केटिंग संचालक को पहले भी समझाया था और उसका सामान जब्त किया गया था, लेकिन वह मानने तैयार नहीं था। गुरुवार की शाम दुकान संचालक की सड़क तक रखी सभी सामग्री को जब्त कर पंचनामा कार्रवाई की गई है। इसके बाद चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed