फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   SP state president reached Damoh, said double engine government still no development visible

Damoh News: दमोह पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- डबल इंजन की सरकार फिर भी नहीं दिख रहा विकास

Sun, 21 Jul 2024 09:10 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
SP state president reached Damoh, said double engine government still no development visible
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष
दमोह पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के विकास को अधूरा बताया है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार में नहीं दिख रहा विकास। उनके साथ यूपी के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह भी थे जो अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे जहां पर सर्किट हाऊस पर पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम और विपक्ष के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए सपा तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। सपा का दबदबा कायम रहे, इसके लिए हम बुंदेलखंड अंचल के अलग-अलग जिलों में न केवल कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे बल्कि अब हम मप्र में भी अपनी जमीन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा पार्टी का जमीनी स्तर पर विस्तार करने के लिए गांव, कस्बों में भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ये इसलिए जरूरी है क्योंकि भाजपा लंबे समय से यहां काबिज है। जिसके राज में गरीब तब के से लेकर हर वर्ग के लोग परेशान हैं। चाहे किसान हो हमारे देश का नौजवान हो या फिर महिला वर्ग हो सभी इस सरकार से नाखुश हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को लोकतंत्र का हत्यारा बताया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इस सरकार में सिर्फ उनके टॉप 10 उद्योगपति ही पूरे देश में राज कर रहे हैं और वही पैसे वाले हो रहे हैं। गरीब दिन प्रतिदिन गरीब हो रहा है। महिलाओं पर अत्याचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी प्रदेश में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अक्टूबर माह से मिशन शुरू कर रही है। हम लोग मप्र में 2028 की तैयारी में जुट रहे हैं। फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव पर फोकस किए हुए हैं। इस दौरान पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed