फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Son died in road accident father took a pledge to distribute helmets

Damoh News: सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता का संकल्प- तेरहवीं भोज की जगह बांटेंगे हेलमेट

Tue, 25 Jun 2024 04:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2024 04:31 PM IST
सार

समाज सेवी संतोष भारती ने बताया कि समाज तेरहवीं के पक्ष में था, लेकिन पिता और दादा ने इस परंपरा के विपरीत जाकर समाज को एक नया संदेश दिया है। वे मृत्यु भोज की जगह 4 से 5 गांव में युवाओं को हेलमेट भेंट करेंगे।

विज्ञापन
Son died in road accident father took a pledge to distribute helmets
युवाओं को बांटने के लिए रखे हेलमेट

विस्तार

दमोह जिले के जबेरा तहसील के ग्राम चंडी चौपरा गांव के रहने वाले संकेत सिंह लोधी की सड़क हादसे में मौत हो गई। अब उसके पिताने तेरहवीं में हेलमेट बांटने का संकल्प लिया है। इस कार्य की लोग सराहना भी कर रहे हैं। ताकि, हेलमेट नहीं पहनने के कारण किसी और युवक की जान न जाए।

विज्ञापन

 
दरअसल, 15 जून को संकेत की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 25 जून को समाज के लिए मृत्यु भोज के साथ तेरहवीं का कार्यक्रम होना था। समाज ने भोज का आयोजन करना प्रस्तावित किया था, लेकिन मृतक के पिता दौलत सिंह और दादा नन्हें सिंह ने तेरहवीं की जगह हेलमेट बांटने का निर्णय लिया है। परिवार के लोग श्रद्धांजलि सभा करेंगे और इस बीच युवाओं को हेलमेट भेंट करेंगे।
विज्ञापन


बेटे ने पहना होता हेलमेट तो बच जाती जान
मृतक संकेत के पिता दौलत सिंह ने बताया कि बेटे ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच जाती। यह हमारी कमजोरी रही कि हमने बेटे को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित नहीं किया। अब हम ऐसा नहीं होने देंगे। जो लोग बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते हैं उनका चयन कर हम उन्हें हेलमेट भेंट करेंगे। इसकी शुरुवात 25 जून को चंडी माता मंदिर परिसर चंडी चौपरा से होने जा रही है। पिता तेरहवीं की जगह हेलमेट बांटने की मुहिम प्रारंभ कर रहे हैं। वे मंगलवार को एक साथ 60 से ज्यादा युवाओं को हेलमेट दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज सेवी संतोष भारती ने बताया कि समाज तेरहवीं के पक्ष में था, लेकिन पिता और दादा ने इस परंपरा के विपरीत जाकर समाज को एक नया संदेश दिया है। वे मृत्यु भोज की जगह 4 से 5 गांव में युवाओं को हेलमेट भेंट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed