फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Snake charmers occupy CM Rise School premises, threatening to release snakes in school

MP News: सीएम राइज स्कूल परिसर में सपेरों का कब्जा, भगाओ तो स्कूल में सांप छोड़ने की दे रहे धमकी

Mon, 02 Oct 2023 09:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 09:50 PM IST
सार

दमोह के किल्लाई नाका चौराहा पर संचालित सीएम राइज हायर सेकंडरी स्कूल में सपेरों ने कब्जा कर लिया है। ये लोग बीते एक साल से बच्चों के लिए साइकिल रखने वाले टीन शेड के नीचे पूरे परिवार के साथ डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
Snake charmers occupy CM Rise School premises, threatening to release snakes in school
दमोह के सीएम राइज स्कूल परिसर में सपेरोे ने कब्जा कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह के सीएम राइज स्कूल परिसर में सपेरों ने कब्जा जमा लिया है और जब उन्हें भगाओ तो सांप छोड़ने की धमकी दी जा रही है। जिससे स्कूल प्रबंधन परेशान है, लेकिन इन पर कार्रवाई नहीं हो रही। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित किल्लाई नाका चौराहा पर संचालित सीएम राइज हायर सेकंडरी स्कूल में सपेरों ने कब्जा कर लिया है। ये लोग बीते एक साल से बच्चों के लिए साइकिल रखने वाले टीन शेड के नीचे पूरे परिवार के साथ डेरा डाले हुए हैं। इनके परिवार में 20 से अधिक सदस्य हैं। जो स्कूल के मैदान में ही खाना बनाने के साथ स्कूल के पीछे खाली जगह में खुले में शौच के लिए भी जाते हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों ने बताया कि पूर्व में यह लोग स्कूल के गेट के बाहर झोपड़ी बनाकर रहते थे, लेकिन बाउंड्रीवॉल बनने के बाद अब इनके द्वारा शेड पर कब्जा कर लिया है। यदि कोई इन्हें भगाने के लिए बोलता है तो झगड़ने लगते हैं और स्कूल के अंदर सांप छोड़ने की धमकी देते हैं। जिससे शिक्षक व बच्चे डरे रहते हैं। शिक्षकों ने बताया कि इस मामले की शिकायत एसडीएम व तहसीलदार को भी कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed