फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Services of two employees of Nagar Palika terminated

Damoh News: नगर पालिका सीएमओ के चेहरे पर स्याही लगाने का मामला, दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, एक निलंबित

Wed, 16 Apr 2025 10:48 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 10:48 AM IST
सार

दमोह में नगर पालिका सीएमओ पर स्याही फेंकने के मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। झूठी अफवाह फैलाने और समर्थन करने पर दो स्थायी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, एक निलंबित और दो को नोटिस जारी किया गया। घटना की जांच एडीएम द्वारा कराई गई थी। 

विज्ञापन
Services of two employees of Nagar Palika terminated
नगर पालिका कार्यालय

विस्तार

दमोह नगर पालिका सीएमओ के चेहरे पर स्याही लगाने के मामले में जहां दो लोगों पर मामला दर्ज हो गया है। वहीं आरोपियों का साथ देने, झूठी अफवाह फैलाने एवं धमकी भरा वीडियो वायरल करने के मामले में नगर पालिका द्वारा दो स्थायी कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी गई हैं। एक कर्मचारी को निलंबित किया गया है। इसके अलावा दो अन्य कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


नगर पालिका सीएमओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों द्वारा घंटाघर पर झंडे उतारने को लेकर झूठी अफवाह फैलाई गई थी। जिससे शहर की शांति व्यवस्था भंग होने के साथ धार्मिक भावनाएं भड़काकर विवाद की स्थिति निर्मित कर लोगों को एकत्रित किया गया था। दो आरोपियों द्वारा सीएमओ के घर जाकर हमला कर मुंह पर स्याही डाली गई। इससे नगर पालिका की छवि धूमिल हुई। इस कृत्य के चलते कर्मचारियों की जांच कलेक्टर द्वारा गठित समिति द्वारा की गई थी। जांच रिपोर्ट के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मिशन अस्पताल प्रबंधन समिति के नौ सदस्यों पर FIR, अवैध रूप से चल रही थी कैथ लैब, आरोपी डॉ से पूछताछ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार स्थायी कर्मचारी लक्ष्मण कसोटिया व जावेद गौरी की सेवाएं तत्काल समाप्त की गई हैं। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजा दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। वहीं दैनिक वेतन भोगी स्थायी कर्मचारी मनोज तिवारी एवं प्रवीण शिवहरे को सेवाएं समाप्ति करने का नोटिस जारी किया गया। जिसमें तीन दिन में जबाव मांगा गया है।

ये भी पढ़ें- सात मौतों के आरोपी डॉक्टर ने बनवाए तीन पासपोर्ट, एक की वैद्यता खत्म, दो पर कई बार की विदेश यात्रा

बता दें सीएमओ प्रदीप शर्मा को स्याही लगाने और धार्मिक ध्वज निकालने पर हुए विवाद की जांच एडीएम द्वारा की गई थी, जिसमें संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज करने के बाद 10 अप्रैल को रिपोर्ट कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद और सीएमओ द्वारा आरोपियों पर मामला दर्ज करने दिए आवेदन के बाद सोमवार रात कोतवाली में भाजपा के पूर्व पार्षद विवेक अग्रवाल और छोटू यादव पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed