{"_id":"655c5020c7a51e283b0d841a","slug":"sambar-hunted-in-madiado-buffer-area-of-damoh-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: मडियादो बफर क्षेत्र में हुआ सांभर का शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: मडियादो बफर क्षेत्र में हुआ सांभर का शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार
Tue, 21 Nov 2023 12:07 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:07 PM IST
सार
Damoh: मडियादो में वन्य जीव सांभर का शिकार हुआ है। इस मामले में 2 शिकारी गिरफ्तार हुए हैं। वहीं, विभाग द्वारा सांभर के ताजे कटे हुए सींग, मांस के टुकड़े, शिकार को काटने के लिए उपयोग किया गया हसिया, कुल्हाड़ी, लकड़ी भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के पन्ना टाइगर रिजर्व के वफरक्षेत्र मडियादो में वन्य जीव सांभर का शिकार हुआ है। इस मामले में 2 शिकारी गिरफ्तार हुए हैं। बता दें कि उदयपुरा बीट के पीएफ 39 में यह शिकार हुआ था, जिसको लेकर प्रबंधन आरोपियों की तलाश में डॉग स्कॉड की मदद से दो गांव में सर्चिंग अभियान चला रहा था।
विज्ञापन
न्यायालय द्वारा भेजा गया जेल
इस मामले में विभाग द्वारा 4 लोगों पर वन प्राणी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। विभाग द्वारा सांभर के ताजे कटे हुए सींग, मांस के टुकड़े, शिकार को काटने के लिए उपयोग किया गया हसिया, कुल्हाड़ी, लकड़ी भी जब्त की गई है। विभाग द्वारा दो आरोपियों को पकड़कर न्यायलाय में पेश किया गया, जिन्हें न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बढ़ सकती है आरोपियों की संख्या
इसके अलावा अन्य दो नामजद आरोपी फरार है, जिनकी तलाश में वफरक्षेत्र प्रबंधन लगा हुआ है। चल रही जांच के दौरान शिकार में शामिल आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। परिक्षेत्र अधिकारी मडियादो एच एच भार्गव के अनुसार फरार शिकारी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
