फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Saddened by crop failure in Damoh, farmer hangs himself, administration starts investigation

MP News: दमोह में फसल खराब होने से दुखी किसान ने लगाई फांसी, प्रशासन ने शुरू की जांच

Thu, 14 Sep 2023 09:48 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 14 Sep 2023 09:48 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में किसानों की आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब दमोह में फसल खराब होने से दुखी किसान ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू की है। 
 

विज्ञापन
Saddened by crop failure in Damoh, farmer hangs himself, administration starts investigation
दमोह में किसान स्वरूप सिंह (इनसेट) ने आत्महत्या कर ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले घुराटा गांव में  उड़द की फसल बर्बाद होने से दुखी 65 वर्षीय किसान ने खेत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है । कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देश पर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन


रबी सीजन में बारिश और ओलों की वजह से किसान स्वरूप सिंह की पहले गेहूं की फसल खराब हुई थी। अब बारिश ज्यादा होने से सात एकड़ के खेत में लगी उड़द की फसल भी खराब हो गई। इससे किसान परेशान था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान के पास 12 एकड़ का खेत है। इसमें वह सात एकड़ पर खेती कर रहा था। पांच एकड़ का खेत उसने किसी और को दिया था। उसके ऊपर कोई बड़ा कर्ज भी नहीं था। किसान की आत्महत्या से क्षेत्र में मायूसी का माहौल है। मौके पर  पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


स्वरूप के भतीजे रघुवीर सिंह ने बताया कि उसके चाचा ने अपनी सात एकड़ के खेत में उड़द की फसल लगाई थी। खड़ी फसल को लगातार हो रही बारिश ने बर्बाद कर दिया। मंगलवार को स्वरूप सिंह खेत पर गए थे। जब बर्बाद फसल देखी तो वे तनाव में आ गए। उन्होंने फांसी लगा ली। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने कहा कि किसान की आत्महत्या की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला प्रशासन ने एसडीएम और तहसीलदार की टीम भी बनाई है। यह टीम सुसाइड केस की जांच करेगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कारवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed