{"_id":"6694d7282b0d5d12670ef9ae","slug":"roof-of-house-collapsed-due-to-lightning-people-injured-household-items-damaged-damoh-news-c-1-1-noi1223-1893328-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: आकाशीय बिजली गिरने से गिरी मकान की छत, घायल होने से बचे लोग, गृहस्थी का सामान तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: आकाशीय बिजली गिरने से गिरी मकान की छत, घायल होने से बचे लोग, गृहस्थी का सामान तबाह
विज्ञापन
बिजली गिरने से धराशाई मकान की छत
दमोह जिले के हटा ब्लॉक में स्थित बरखेड़ा कलार गांव में सोमवार दोपहर एक मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से छत गिर गई। इस घटना में घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ी जनहानि होने से टल गई। हालांकि, इस दुर्घटना के कारण गृहस्थी का सामान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित परिवार ने शासन से मदद की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गैसाबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ा कलार गांव में सोमवार दोपहर लीलाधर विश्वकर्मा के मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत टूटकर नीचे गिर गई। इस हादसे में घर में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज, और फर्नीचर आदि नष्ट हो गए। घर के लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश होने के दौरान अचानक बिजली चली गई, जिससे घर के अंदर सो रहे लोग बाहर आ गए। तभी मकान पर आकाशीय बिजली गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना गैसाबाद थाना पुलिस और नायब तहसीलदार हटा को दी गई है। पीड़ित परिवार अब शासन से मुआवजे की उम्मीद कर रहा है।
विज्ञापन
