फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Rescue operation started again on the second day to find the child drowned in Vyarama river

Damoh News: व्यारमा नदी में डूबे किशोर की तलाश दूसरे दिन भी जारी, नहाने के दौरान डूबा था

Sun, 23 Jun 2024 10:31 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2024 10:31 AM IST
सार

व्यारमा नदी में नहाने गया पांच साल का बच्चा उसमें डूब गया। एडीआरएफ की टीम ने शनिवार को बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Rescue operation started again on the second day to find the child drowned in Vyarama river
नदी में खोज करते एसडीआरएफ के जवान

विस्तार

दमोह कटनी हाईवे पर जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाट पिपरिया गांव के पास से निकली व्यारमा नदी में शनिवार दोपहर 5 साल का बच्चा डूब गया। एडीआरएफ की टीम ने शाम तक उसे खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अंधेरा होने के कारण रात में बच्चे की तलाश नहीं की जा सकी। अब रविवार सुबह फिर से टीम बच्चे की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बालक जेर इमलिया गांव के समीप कनोजिया गांव निवासी दुलारे आदिवासी का नाती बताया गया है। शनिवार दोपहर तीन बजे वह व्यारमा नदी में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में डूब गया। एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्लाटून कमांडर प्राची दुबे ने बताया कि शनिवार दोपहर में सूचना आई थी कि नदी में कोई बच्चा डूब गया है।
विज्ञापन


मौके पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट हर्ष कुमार जैन के नेतृत्व में एसडीईआरएफ टीम रेस्क्यू करने के लिए पहुंची। दोपहर 3.30 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा, लेकिन नदी की गहराई अधिक होने के कारण शाम तक बच्चे की तलाश नहीं हो पाई। रविवार सुबह पुनः रेस्क्यू शुरू किया गया है। नदी में नाव की सहायता से बच्चे को तलाश किया जा रहा है। एसडीईआरएफ टीम में शामिल राहुल शर्मा, ऋतुराज, रामकरण, विनोद, हरेंद्र, अशोक, कनीराम बच्चे को तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed