फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   RES department clerk arrested for taking bribe of Rs 10,000 in Damoh

Damoh: दस हजार की रिश्वत लेते RES विभाग का लिपिक गिरफ्तार, बिल भुगतान के एवज में मांगी थी 24 हजार की रिश्वत

Fri, 15 Dec 2023 09:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 15 Dec 2023 09:48 AM IST
सार

लोकायुक्त की टीम ने जिला पंचायत के आरईएस विभाग में पदस्थ लिपिक को दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्टाप डैम के बिल भुगतान के एवज में मांगी थी 24 हजार की रिश्वत।

विज्ञापन
RES department clerk arrested for taking bribe of Rs 10,000 in Damoh
जांच करती लोकायुक्त की टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता उतरने के एक सप्ताह के अंदर ही दमोह में एक कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा गया। गुरुवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने जिला पंचायत के आरईएस विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन कर्मचारी अंकित सैनी को बिल भुगतान के एवज में 10 हजार की रिश्चवत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद जिला पंचायत में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


इस मामले में फरियादी प्रमोद तिवारी ने बताया कि उन्होंने आरईएस विभाग की ओर से हिनोती रामगढ़ गांव में एक स्टाप डैम बनाया था। उसका 24 लाख रुपये का भुगतान होना था। आरईएस विभाग के सहायक ग्रेड तीन अंकित सैनी ने बिलों का भुगतान नहीं किया है। इसके एवज में बिल का एक प्रतिशत 24 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। पहली किश्त के रूप में दस हजार रुपये देना तय हुआ था। 
विज्ञापन


उन्होंने इस बात की शिकायत सागर लोकायुक्त में की। गुरुवार को 10 हजार रुपये देने जब प्रमोद अंकित के कमरे में पहुंचे तो इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। फरियादी प्रमोद तिवारी ने बताया कि जिला पंचायत में रिश्वत का खेल काफी बड़े पैमाने पर चलता है। अधिकारियों के इशारे पर ही यह काम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया कि प्रमोद तिवारी ने सागर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को आरईएस विभाग के सहायक ग्रेड तीन अंकित सैनी को दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed