{"_id":"65b3d34caadaed0f97087fd8","slug":"republic-day-damoh-republic-day-enthusiasm-minister-of-state-lakhan-patel-hoisted-the-flag-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: दमोह में गणतंत्र दिवस का उत्साह, स्टेडियम मैदान में राज्य मंत्री लखन पटेल ने फहराया ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day: दमोह में गणतंत्र दिवस का उत्साह, स्टेडियम मैदान में राज्य मंत्री लखन पटेल ने फहराया ध्वज
Fri, 26 Jan 2024 09:14 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 26 Jan 2024 09:14 PM IST
सार
दमोह में मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने ध्वज फहराया। उन्होंने दमोह के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देकर सीएम के संदेश का वाचन किया।
विज्ञापन
दमोह में राज्यमंत्री लखन सिंह पटेल ने परेड की सलामी ली।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह के स्टेडियम मैदान में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। अतिथि के रूप में पहुंचे मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने ध्वज फहराया। मंत्री ने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया।
बता दें कि पूरे देश की तरह दमोह जिला मुख्यालय पर भी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। दमोह में भी आयोजन हुआ। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि मंत्री पटेल ने परेड का निरीक्षण किया और उसके बाद पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट के कैडिट ने अपने प्लाटून के साथ परेड करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस मुख्य समारोह में शहर के सभी स्कूलों के बच्चों ने सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और बुजुर्गों को मुख्य अतिथि मंत्री पटेल के द्वारा मंच से सम्मानित किया गया।