फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Rape accused absconding for three months with a reward arrested with illegal weapon

Damoh News: तीन महीने से फरार दुष्कर्म का आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, एसपी ने घोषित किया था इनाम

Sat, 13 Apr 2024 10:04 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2024 10:04 PM IST
सार

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी। आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का कट्टा और एक कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।  आरोपी पर दमोह एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
Rape accused absconding for three months with a reward arrested with illegal weapon
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

जिले के पथरिया थाना पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के इनामी आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 बोर का अवैध देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। उसे पकड़ने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पथरिया थाना टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि 10 जनवरी 2024 को थाना क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत की थी कि पांच जनवरी को वह अपने घर के अंदर सो रही थी। तभी आरोपी धर्मेंद्र लोधी आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ में धमकी देते हुए बोला कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना पथरिया में धारा 376, 450, 323, 506 का मामला दर्ज कर विवेचना की गई।
विज्ञापन


आरोपी घटना के बाद से फरार था। आरोपी पर दमोह एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि धर्मेंद्र लोधी गांव में कट्टा लेकर घूम रहा है। जेरठ चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार ने मौके पर जाकर आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का अवैध कट्टा और एक कारतूस जब्त कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed