फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Railway contractor broke the years old stop dam built under Ghatera railway bridge

Damoh: रेलवे पुल के नीचे बने वर्षों पुराने स्टाप डैम को रेलवे ठेकेदार ने तोड़ा, पानी की मच सकती है किल्लत

Tue, 25 Jun 2024 03:03 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2024 03:03 PM IST
सार

MP: दमोह कटनी रेलवे सेक्शन के रेलवे स्टेशन घटेरा सहित रेलवे ट्रेक में तीसरी रेलवे लाइन का विस्तारीकरण कार्य इन दिनों जोरों पर चल रहा है। यहां ब्यारमा नदी पर जो रेलवे पुल बना है, उसके नीचे वर्षों पुराना स्टाप डैम बना है, जिसे ठेकेदार ने तोड़ दिया है।

विज्ञापन
Railway contractor broke the years old stop dam built under Ghatera railway bridge
ठेकेदार द्वारा तोड़ा गया स्टाप डैम

विस्तार

दमोह कटनी रेलवे सेक्शन के रेलवे स्टेशन घटेरा सहित रेलवे ट्रेक में तीसरी रेलवे लाइन का विस्तारीकरण कार्य इन दिनों जोरों पर चल रहा है। यहां ब्यारमा नदी पर जो रेलवे पुल बना है, उसके नीचे वर्षों पुराना स्टाप डैम बना है, जिसे ठेकेदार ने तोड़ दिया है। अब रेलवे कर्मचारियों के साथ ही यात्रियों के लिए पानी की परेशानी हो सकती है। वहीं अधिकारी कह रहे हैं कि हमने स्टाप डैम तोड़ने की परमिशन नहीं दी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन घटेरा के पास व्यारमा नदी में तीसरे रेलवे पुल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें पुल के पाया के ऊपर ओपन वेव गाडर रखे जाने का कार्य चल रहा है। क्योंकि रेलवे ठेकेदार को डर है कि यदि व्यारमा नदी में पानी का जलस्तर अधिक बढ़ गया तो कार्य अधूरा पड़ा रह जाएगा। इसलिए ठेकेदार द्वारा व्यारमा नदी में बने डैम को क्षतिग्रस्त कर पानी को बहा दिया गया, जिससे व्यारमा नदी में पानी का भराव ना रहे और निर्माण पूर्ण हो सके।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन घटेरा में निवासरत रेलवे कर्मचारी एवं घटेरा रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को व्यारमा नदी से बीते कई वर्षों से पेयजल सप्लाई किया जाता है। रेलवे विभाग द्वारा अप और डाउन के रेलवे पुल निर्माण के दौरान स्टाप डैम का निर्माण कई वर्षों पूर्व कराया गया था। जिसका उद्देश्य था कि व्यारमा नदी के किसी हिस्से में 12 महीने पानी का भराव रहे और यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को पेयजल सप्लाई में कोई समस्या सामने ना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों तीसरी रेलवे पुल निर्माण में ओपन वेब गटर पाया के ऊपर चढ़ाए जा रहे है। व्यारमा नदी का जलस्तर कुछ दिनों से बढ़ गया था। जिस पुल के पाया के ऊपर गाडर रखे जाने थे, वहां पानी का भराव हो गया था। जिस कारण मशीन पानी के भराव के कारण नहीं पहुंच पा रही थी और कार्य रुका हुआ था। रेलवे ठेकेदार द्वारा पानी के भराव को खत्म करने के लिए ब्यारमा नदी में काफी मजबूती और कई सालों पहले बना स्टाप डैम को क्षतिग्रस्त कर पानी निकाल दिया गया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर स्टाप डैम को तोड़कर पानी का भराव तो खत्म कर दिया गया। यदि रेलवे ठेकेदार द्वारा क्षतिग्रस्त स्टाप डैम का पुनः निर्माण नहीं कराया गया तो यात्रियों एवं कर्मचारियों को 12 महीने नदी से पानी कैसे उपलब्ध हो पाएगा। इस संबंध में एक्सीएंस कन्ट्रेक्शन विभाग के जेके रावत का कहना है कि मेरे द्वारा स्टाप डेम को क्षतिग्रस्त करने की परमीशन नहीं दी है। घटेरा पहुंचकर देखता हूं यदि ठेकेदार द्वारा स्टाप डैम को क्षत्रिग्रस्त किया है तो पुनः निर्माण कराने बोलता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed