{"_id":"65acecec192e496af20fd837","slug":"radium-stickers-of-shri-ram-are-being-installed-free-of-cost-on-vehicles-in-damoh-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह में प्रभु श्रीराम के अनूठे भक्त, वाहनों में नि:शुल्क लगा रहे श्रीराम के रेडियम स्टीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह में प्रभु श्रीराम के अनूठे भक्त, वाहनों में नि:शुल्क लगा रहे श्रीराम के रेडियम स्टीकर
Sun, 21 Jan 2024 03:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:37 PM IST
सार
Ram Mandir: पूरी दुनिया के साथ दमोह के लोग भी श्रीराम की भक्ति में लीन है और समूचा जिला राममय है। दमोह के अनूठे रामभक्त लकी गांगरा प्रभु श्रीराम के चरणों में अपनी छोटी सी भेंट समर्पित करते हुए बाइक और चार पहिया वाहनों में नि:शुल्क श्रीराम के रेडियम स्टीकर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
दमोह में प्रभु श्रीराम के अनूठे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए दमोह के सभी मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही हैं और लोग अपनी तरफ से भंडारों का आयोजन करेंगे। वहीं दमोह के एक युवा ने भगवान राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के लिए एक अनोखी पहल की है। दमोह के युवा सचिन लकी गांगरा इंडिया रेडियम के नाम से रेडियम स्टीकर की दुकान संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने 14 जनवरी से लोगों के वाहनों में जय श्रीराम नाम के रेडियम स्टीकर लगाने का क्रम शुरू किया है, जो पूरी तरह नि: शुल्क है। धीरे-धीरे शहर के साथ पूरे जिले में यह चर्चा फैल रही है और बड़ी संख्या में लोग उनकी दुकान पर जय श्रीराम नाम के स्टीकर लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
वाहनों में निःशुल्क स्टीकर
सचिन ने बताया कि पूरा देश और पूरी दुनिया भगवान राम की भक्ति में लीन है। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहा है, इसलिए मेरे मन में भी एक विचार आया कि मुझे भी भगवान राम के प्रति अपना कुछ समर्पण करना चाहिए। मैंने सोचा कि मैं अपनी दुकान से जय श्री राम नाम के स्टीकर बनाकर लोगों के वाहनों में निःशुल्क लगाऊंगा।
विज्ञापन
एक स्टीकर की कीमत 45 रुपये
उन्होंने बताया कि अभी तक करीब डेढ़ हजार स्टीकर लगाए जा चुके हैं और 5000 स्टीकर लगाने का लक्ष्य है। 22 जनवरी तक यह निःशुल्क स्टीकर लगाने का क्रम चलेगा। उन्होंने बताया कि एक स्टीकर की कीमत लगभग 45 रुपए है, लेकिन लोगों से कोई भी पैसा नहीं लिया जा रहा है।
