फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Policemen celebrated the festival of Holi

Damoh News: पुलिसकर्मियों ने मनाया होली का त्यौहार, पुलिस लाइन में एसपी की मौजूदगी में जमकर खेली होली

Tue, 26 Mar 2024 01:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 26 Mar 2024 01:53 PM IST
सार

Damoh News: सोमवार को पूरे देश के साथ में भी होली का पर्व हर्षोल्लास से शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। अब मंगलवार को पुलिस होली का पर्व मना रही है। होली का पर्व रंगों का पर्व है, लेकिन विवाद की घटनाएं भी घटित होती हैं।

विज्ञापन
Policemen celebrated the festival of Holi
होली खेलते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को दमोह जिले में होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शहर में जगह, जगह पुलिस बल तैनात था, ताकि बेवजह विवाद न हो सके और यही कारण रहा की लोगों ने होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया। यदि बिना मर्जी के कहीं किसी को रंग लगाने की जानकारी भी मिलती तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच जाती। शाम को पुरुष के साथ महिलाएं भी पार्क की ओर घूमने निकली कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी।

विज्ञापन


पुलिस ने अपनी ड्यूटी निभाई
मंगलवार को पुलिस की होली खेलने का समय था। दमोह कोतवाली में टीआई आनंद सिंह के साथ पुलिसकर्मियों ने जमकर बैंड बाजे की धुन पर डांस किया और एक दूसरे को रंग लगाया। उसके बाद पुलिस लाइन में जिले के सभी थानों के प्रभारियों के साथ एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी की मौजूदगी में पुलिस के अधिकारी और जवानों ने होली खेली।
विज्ञापन


इस मौके पर एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, एसडीओपी पथरिया रघु केसरी, हटा एसडीओपी नीतेश पटेल, आरआई हेमंत बरहैया सहित जिले के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और जिला पुलिस बल की होली खेली गई। फायर बिग्रेड के वाटर केनन की बौछार के बीच पुलिसकर्मी होली खेलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed