फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Pistol waved in the air while making a reel in Damoh

MP News: रील बनाते हुए हवा में लहराई पिस्टल, पुलिस पड़ी ‘लादेन’ के पीछे, गिरफ्तारी पर निकला….

Wed, 20 Mar 2024 12:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Mar 2024 12:51 PM IST
सार

MP News: जिले के हिंडोरिया में एक युवक को हाथ में पिस्टल लेकर रील बनाना मंहगा पड़ गया। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई, जिसके बाद युवक को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Pistol waved in the air while making a reel in Damoh
रील बनाते हुए हवा में लहराई पिस्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के हिंडोरिया में लादेन नामक युवक ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के चलते कार चलाते हुए पिस्टल लेकर रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही पुलिस के पास वीडियो पहुंचा, पुलिस युवक के पीछे लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में पता चला कि वह एक लाइटर था, जो पिस्टल की तरह दिख रहा था।

विज्ञापन


दरअसल, उक्त वीडियो दमोह के हिंडोरिया थाना के वार्ड नंबर 9 निवासी लियाकत खान उर्फ लादेन का बताया जा रहा है। इस वीडियो में लादेन एक कार ड्राइव करते समय हाथ में पिस्टल लहराते हुए नजर आ रहा है और एक फिल्मी डायलॉग पर बार-बार हाथ में पिस्टल लेकर दिखा रहा है। जिसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची तो उसे पकड़कर जांच की गई। जिसमें बताया कि युवक पिस्टल नहीं बल्कि लाइटर हाथ में लिए है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही
जबकि सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि वीडियो में युवक स्पष्ट रूप से पिस्टल लिए नजर आ रहा है। इस संबंध में एएसपी संदीप मिश्रा का कहना है कि शिकायत मिलने पर हिंडोरिया टीआई को निर्देशित किया गया था। टीआई अमित गौतम द्वारा लड़के को पकड़ लिया गया है, लेकिन उनका कहना है कि जो पिस्टल जब्त की गई है, वह लाइटर है। फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed