फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Pickpocket attacks bullion trader with knife in Damoh

Damoh: जेब में हाथ डालते ही सर्राफा व्यापारी ने पकड़ा हाथ; आरोपी पॉकेटमार ने चाकू से हमला कर किया लहूलुहान

Sun, 10 Sep 2023 12:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Sep 2023 12:37 PM IST
सार

बदमाश सर्राफा व्यापारी की जेब काटने का प्रयास कर रहा था। तभी व्यापारी ने उसे पकड़ लिया। इतने में आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Pickpocket attacks bullion trader with knife in Damoh
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह में शहर के बीचो-बीच घंटाघर पर शनिवार की रात सर्राफा व्यापारी पंकज जड़िया पर एक युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक  सर्राफा व्यापारी की जेब काटने का प्रयास कर रहा था। तभी व्यापारी ने उसे पकड़ लिया। इतने में आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया इसके बाद अन्य दो लोगों के साथ वह भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयानों के आधार पर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन


घायल पंकज जड़िया ने बताया कि वह रुद्राक्ष जेम्स ज्वेलर्स दुकान का संचालन करते हैं। शनिवार की रात वह अपने साथियों के साथ बूंदाबांदी मंदिर के सामने चाय पीने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान एक युवक ने उनकी जेब में हाथ डालकर कुछ निकालने का प्रयास किया। इतने में पंकज को जेब कटने का एहसास हो गया। पंकज ने जैसे ही विरोध का प्रयास किया वैसे ही आरोपी ने उनके हाथ में चाकू मार दिया उसके बाद पैर में चाकू मार कर भाग निकला। 
विज्ञापन


आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था और कैप लगाए था। उनके साथियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो नगर पालिका टाउन हॉल के सामने अपने दो साथियों के साथ स्कूटी से भाग निकला। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि घायल पंकज अपने साथियों के साथ चाय की दुकान पर बात कर रहे हैं और इसी दौरान एक युवक ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी चाकूबाजी की घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गडरयाओ इलाके में भी घटित हुई। जब कछियाना मोहल्ला निवासी राहुल कोरी नाम के युवक पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। उसे भी घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है। दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी और भाजपा से जुड़े कई नेता रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे और पंकज जड़ या से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed