फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Patwari Strike In Damoh Striking Patwaris wrote a letter to the Chief Minister in blood

Patwari Strike In Damoh: हड़ताली पटवारियों ने खून से लिखा मुख्यमंत्री शिवराज के नाम पत्र, ये है मांगें

Sat, 23 Sep 2023 06:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 06:36 PM IST
सार

Patwari Strike In Damoh: दमोह जिले में पटवारियों ने हड़ताल शुरू कर दिया है। हड़ताली पटवारियों ने खून से पत्र लिखकर सीएम शिवराज के नाम भेजा। वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन
Patwari Strike In Damoh Striking Patwaris wrote a letter to the Chief Minister in blood
पटवारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे मध्यप्रदेश के साथ ही दमोह में भी पटवारी अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चल रहे हैं। भूख हड़ताल शुरू करने के बाद इन पटवारियों ने खून से भी पत्र लिखना शुरू कर दिए हैं, ताकि मुख्यमंत्री उनकी मांगों को मान सकें। शनिवार को कलेक्ट्रेट के बाहर हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने अपने खून से पोस्टर और पत्र लिखकर अपना विरोध जताया।

विज्ञापन


पटवारी अंकित अवस्थी द्वारा बताया गया, पटवारी संघ की मुख्य मांग वेतन विसंगति को दूर कराना है। 2100 पे ग्रेड के स्थान पर 2800 ग्रेड पे दिया जाए। पूर्व में पटवारी पद की योग्यता हायर सेकेंडरी मांगी जाती थी,  लेकिन वर्तमान में पटवारी पद की योग्यता स्नातक और सीपीसीटी कंप्यूटर दक्षता मांगी जाती है। साथ ही पूर्व के तुलना में आज के पटवारी के कार्य क्षेत्र में भी बहुत वृद्धि हो गई है। जैसे कि सीमांकन कार्य ईटीएसएम एवं रोवर मशीन से पटवारी से कराया जाता है।
विज्ञापन


पटवारी विवेक सिंह लोधी द्वारा बताया गया कि समयमान वेतनमान में भी विसंगति है, जिसको दूर करके पटवारियों को राजस्व विभाग के कैडर अनुसार समयमान-वेतनमान प्रथम राजस्व निरीक्षक का वेतनमान, द्वितीय नायब तहसीलदार, तृतीय तहसीलदार का वेतनमान और चतुर्थ डिप्टी कलेक्टर का वेतनमान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी आशीष साहू द्वारा बताया गया कि उन्हें मकान भाड़ा भत्ता 258 रुपया प्रतिमाह प्राप्त होता है। उसे 5000 प्रति माह किया जाए और प्रत्येक महीने में 300 रुपये आवागमन के लिए पेट्रोल खर्च प्राप्त होता है, जो बढ़कर 3000 प्रतिमाह किया जाए। वर्तमान स्टेशनरी भत्ता 1000 से बढ़कर 2000 किया जाए। साथ ही वर्तमान में मिलने वाला अतिरिक्त हल्का भत्ता 500 से बढ़कर 5000 रुपये किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में पटवारियों की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed