{"_id":"64e7051e86b9c269a60b0f2e","slug":"patwari-died-after-falling-into-sunar-river-along-with-his-car-in-damoh-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: दमोह-पथरिया पुल से सुनार नदी में गिरी कार, दरवाजे लॉक होने से अंदर फंसे रीवा में पदस्थ पटवारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: दमोह-पथरिया पुल से सुनार नदी में गिरी कार, दरवाजे लॉक होने से अंदर फंसे रीवा में पदस्थ पटवारी की मौत
Thu, 24 Aug 2023 12:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:52 PM IST
सार
खोजाखेड़ी गांव में सुनार नदी के पुल से बीती रात पटवारी कार समेत नदी में गिर गया। कार के दरवाजे लॉक होने की वजह से पटवारी अंदर ही फंसा रह गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नदी में गिरी कार को निकालने पहुंची क्रेन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह पथरिया मार्ग पर देहात थाना अंतर्गत खोजाखेड़ी गांव में एक बलेनो कार बुधवार रात सुनार नदी के पुल से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार पटवारी आदित्य सोनी की मौत हो गई। आदित्य रीवा में पदस्थ था। रातभर कार नदी में पड़ी रही। सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में कार को देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकलवाया। कार के अंदर ही पटवारी का शव था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
पिता से मिलने पथरिया आ रहा था पटवारी
पथरिया के वार्ड क्रमांक 8 निवासी रीवा में पदस्थ पटवारी आदित्य पिता सीताराम सोनी 32 वर्ष बुधवार रात अपने पिता से मिलने कार से पथरिया आ रहा था। दमोह से निकलते ही खोजाखेड़ी के पास सुनार नदी के पुल से कार क्रमांक एमपी 09 सीएक्स 3097 अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। घटना रात 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। कार के कांच और गेट लॉक हो गए और पटवारी अंदर ही फंसा रह गया। कार पूरी रात नदी में रही जिसके अंदर फंसे पटवारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह करीब छह बजे खोजाखेड़ी निवासी छन्नू रजक ने नदी में कार देखा तो तत्काल पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचना दी। मौके पर देहात थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। क्रेन के माध्यम से कार को नदी से बाहर निकाला और कार को खोलकर देखा तो अंदर आदित्य सोनी मृत हालत में था। परिजन भी सूचना मिलते ही पहुंच गए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
नए पुल का चल रहा निर्माण
बता दें खोजाखेड़ी गांव का यह पुल काफी नीचे है। जरा सी बारिश में पुल डूब जाता है। नए पुल का निर्माण काफी समय से चल रहा है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया। बारिश में पुल डूबने से दमोह पथरिया मार्ग बंद हो जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
