{"_id":"6565bb5e59c77546d60b14d7","slug":"passenger-bus-going-from-damoh-to-jabalpur-went-out-of-control-and-overturned-in-ditch-15-passengers-injured-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह से जबलपुर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी; 15 से ज्यादा यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह से जबलपुर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी; 15 से ज्यादा यात्री घायल
Tue, 28 Nov 2023 03:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 Nov 2023 03:35 PM IST
सार
Damoh Bus overturned: दमोह में एक यात्री बस के खाई में पलटने का मामला सामने आया है। इस घटना में 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक ट्रक जबलपुर से दमोह की ओर आ रहा था और बस से क्रासिंग के समय चालक ने बस मोड़ी जो खाई में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
खाई में पलटी हुई बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह से जबलपुर जा रही एक यात्री बस मंगलवार दोपहर जिला मुख्यालय से 40 किमी आगे दाने बाबा के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए जबेरा स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दमोह से जबलपुर की ओर जा रही मां वैष्णो देवी कंपनी की बस जबेरा थाना अंतर्गत दाने बाबा के पास स्टेयरिंग की टाई रॉड टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस पर सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास और जबेरा थाना प्रभारी विजय अहिरवार सहित पुलिस स्टाफ पहुंचा। फिर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवा कर 108 की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा भेजा गया। जहां पर पदस्थ बीएमओ डॉक्टर डीके राय, डॉक्टर प्रशांत हजारी के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक ट्रक जबलपुर से दमोह की ओर आ रहा था और बस से क्रासिंग के समय चालक ने बस मोड़ी जो खाई में जाकर पलट गई। बताया गया है कि 55 सीटर बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे।
विज्ञापन
