{"_id":"65cc9e985bc8099fbf01996e","slug":"opposition-to-the-bill-passed-regarding-historical-gurudwara-in-maharashtra-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: महाराष्ट्र में ऐतिहासिक गुरुद्वारा को लेकर पास किए गए विधेयक का विरोध, सिख समाज ने निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: महाराष्ट्र में ऐतिहासिक गुरुद्वारा को लेकर पास किए गए विधेयक का विरोध, सिख समाज ने निकाला मार्च
Wed, 14 Feb 2024 04:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:36 PM IST
सार
Damoh: दमोह के सिख समाज के लोगों द्वारा बुधवार दोपहर एक रैली निकालकर महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लाए गए विधेयक 2024 का विरोध जताते हुए रैली निकाली। समाज के लोग शांतिपूर्ण रोष जताते हुए सड़क पर तख्तियां लेकर निकले और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सिख समाज ने निकाला मार्च
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत में प्रत्येक धार्मिक स्थल को अपने के अनुसार संचालन करने की स्वतंत्रता है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने यह कानून के खिलाफ जाकर विधेयक पारित कर गुरुद्वारा का संचालन अपने हाथ में लेने का प्रयास किया है, जिसका सिख समाज विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
विधेयक वापस नहीं तो आगे करेंगे प्रदर्शन
इसी कड़ी में आज कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल, केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया, जिसमें उन्होंने मांग की है कि तत्काल विधेयक 2024 को वापस लिया जाए और उनकी धार्मिक स्वतंत्रता को बरकरार रखा जाए। यदि महाराष्ट्र सरकार के द्वारा विधेयक वापस नहीं लिया जाता तो उन्हें मजबूरी में आगे अपने प्रदर्शन को तेज करना होगा।
विज्ञापन
