फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Objectionable slogan written at doctor house in damoh

Damoh News: डॉक्टर के घर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने से गांव में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Sat, 03 May 2025 06:12 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 06:12 PM IST
सार

Damoh: एसडीओपी हटा प्रशांत सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल नारे लिखने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Objectionable slogan written at doctor house in damoh
पटेरा थाना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के बमनपुरा गांव में एक डॉक्टर के घर की दीवार पर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। यह वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर रफीक हिंडोरिया में निजी अस्पताल संचालित करते हैं और घटना के समय वहीं मौजूद थे। शनिवार सुबह जब वे अपने बमनपुरा स्थित घर पहुंचे, तो दीवार पर विवादित नारे लिखे मिले। उन्होंने तत्काल पटेरा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


पढ़ें: जातिगत जनगणना कराने की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राहुल गांधी को धन्यवाद; जानें क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओपी हटा प्रशांत सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल नारे लिखने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दमोह के दो युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल करने का मामला सामने आया था। तब भी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया था। अब एक बार फिर पटेरा के बमनपुरा गांव में आपत्तिजनक नारे लिखे जाने की घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed