फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Normal life affected due to strong storm and heavy rain in Damoh district

Damoh News: दमोह जिले में तेज आंधी और जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित, रेलवे ट्रैक पर पानी भरा, पेड़ गिरा

Tue, 16 Apr 2024 09:45 AM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 09:45 AM IST
सार

दमोह जिले में तेज आंधी और जोरदार बारिश ने जनजीवन को काफी हद तक प्रभावित किया है। पथरिया रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना भी मिली है।  

विज्ञापन
Normal life affected due to strong storm and heavy rain in Damoh district
पथरिया में अंडर ब्रिज में भरा पानी

विस्तार

दमोह जिले में सोमवार शाम एक बार फिर बारिश और आंधी ने कहर दिखाया। इससे दमोह-बीना रेल मार्ग पर पथरिया रेल लाइन पर एक पेड़ गिर गया। अंडर ब्रिज में तीन फीट तक पानी भर गया। इससे दमोह-पथरिया मार्ग बंद हो गया। इसके अलावा पूरे जिले की बिजली सप्लाई प्रभावित रही।

विज्ञापन


तेज हवा चलने से अनेक पेड़ धराशाई हो गए। दमोह-सागर रेल मार्ग पर पथरिया रेलवे स्टेशन के पास एक पेड़ रेलवे लाइन के पास जाकर गिर गया। दमोह से सागर के लिए रवाना हुई गौंडवाना एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा। बाद में रेलवे कर्मचारियों ने पेड़ को हटाया। इस दौरान गौंडवाना एक्सप्रेस आधा घंटे देरी से चली। इसके अलावा
विज्ञापन

दमोह-पथरिया मार्ग पर बेलखेडी के समीप रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने से आवागमन बाधित रहा। करीब तीन फीट तक पानी भरा होने से आवागमन बंद रहा। कुछ वाहन चालक जरूर जोखिम उठाकर वाहन निकालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रफ्तार से चली हवाएं
शाम करीब 5 बजे से तेज आंधी तूफान के साथ 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके साथ ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक हो गई। इसके पूर्व सुबह से दोपहर तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। दोपहर में तेज चुभन भरी धूप से लोग हलाकान रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री से बढ़कर 39.0 एवं न्यूनतम तापमान 20.0 से बढ़कर 23.4 डिग्री पर पहुंच गया। इस तरह अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि होने से गर्मी का असर तेज रहा। शाम को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed