{"_id":"659659c13233fd33dd00a1d5","slug":"nails-were-hammered-into-the-feet-of-cows-in-deori-nizam-village-of-damoh-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: देवरी निज़ाम गांव में गायों के साथ दर्दनाक कृत्य; पैरों में ठोक दी कीलें, केस दर्ज, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: देवरी निज़ाम गांव में गायों के साथ दर्दनाक कृत्य; पैरों में ठोक दी कीलें, केस दर्ज, जानें मामला
Thu, 04 Jan 2024 12:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:40 PM IST
सार
पशु क्रूरता का पता लगते ही मदद को पहुंचे भगवती कल्याण संगठन के सदस्य। पशुओं के साथ क्रूरता देखकर बोले कि यहां जानवर कौन? क्या इंसान इतना क्रूर हो सकता है।
विज्ञापन
पशुओं के पैर से निकाली गई कीलें।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना के देवरी निजाम गांव में खेतों में मवेशी घुसने पर कुछ लोगों ने गायों समेत दर्जनों मवेशियों के पैरों में दो इंच की कील ठोंक दीं। स्थिति यह हो गई की पशुओं के पैर में घाव हो गए और चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
पशुओं के साथ इस प्रकार की क्रूरता करने की जानकारी लगने पर भगवती कल्याण संगठन के सदस्य गांव पहुंचे। संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह ने पुलिस को सूचित किया। सिंह ने संगठन के सदस्यों के साथ मवेशियों के पैर में ठुकी कीलें निकालीं। उसके बाद उनके उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
फसलों को पहुंचा रहे थे नुकसान
संगठन के धर्मेंद्र पाल, जगदीश ठाकुर और लेखराम सेन ने बताया कि मवेशी किसानों के खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे, इसलिए कुछ लोगों ने यह क्रूर हरकत की। डॉक्टर सुजान सिंह ने बताया कि उन्हें देवरी निजाम गांव में कार्यकर्ताओं के माध्यम से इसकी सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि हमने पशुओं के प्रति क्रूरता की सूचना तेंदूखेड़ा टीआई को दी। हमने पुलिस की मौजूदगी में पशुओं की कीलें निकालीं।
विज्ञापन
फसल बचाने के कई दूसरे उपाय भी हैं
डॉ. सुजान सिंह ने लोगों से अपील की है कि मवेशी अज्ञानी होते हैं। यदि वह आपके खेतों में लगी फसलों को नुकसान करते हैं, तो उसे बचाने के कई दूसरे उपाय हैं, लेकिन इस तरह की क्रूरता न करें, क्योंकि गाय पूजनीय है।
आरोपियों की तलाश जारी
तेंदूखेड़ा टीआई फेमिदा खान ने बताया कि वह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची। दर्जनों की तादाद में पशुओं के पैरों में कीलें ठोंकी गई थीं। संगठन के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर गुड्डू पिता बाबूलाल अहिरवार, गुल्ली उर्फ गुलाब आदिवासी, रितेश पिता मंगल आदिवासी पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
