{"_id":"661a64b5a4217cfb20026cca","slug":"muniraj-inspected-the-venue-of-acharya-padarohan-program-organized-in-kundalpur-the-program-will-be-held-on-april-16-from-2-pm-damoh-news-c-1-1-noi1223-1593471-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण कार्यक्रम स्थल का मुनिराजों ने किया निरीक्षण, 16 अप्रैल को है आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण कार्यक्रम स्थल का मुनिराजों ने किया निरीक्षण, 16 अप्रैल को है आयोजन
सार
कुंडलपुर में आयोजित आचार्य पद पदारोहण कार्यक्रम 16 अप्रैल को दो बजे से होगा। इसके लिए देश-दुनिया कई जैन धर्मावलंबी दमोह पहुंच रहे हैं। शनिवार को मुनिराजों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते मुनिराज
विस्तार
दमोह जिले के प्रसिद्ध जैनतीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है।शनिवार को निर्यापक श्रमण नियम सागर महाराज, निर्यापक मुनि पुंगव सुधासागर महाराज, मुनि समतासागर महाराज, मुनि अभयसागर महाराज, मुनि प्रमाण सागर महाराज ने पंडाल का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आचार्य पदारोहण कार्यक्रम के पंडाल में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मुनि संघ मंच पर विराजमान होंगे। आर्यिका संघ, ऐलक, क्षुल्लक महाराज अलग विराजमान होंगे। सरसंघ संचालक मोहन भागवत सहित अन्य अतिथियों के बैठने के लिए अलग मंच होगा। हथकरघा, प्रतिभास्थली, दयोदय, भाग्योदय आदि प्रकल्प जो आचार्यश्री ने प्रारंभ कराए हैं, वे अपनी जानकारी देंगे। ब्रह्मचारी भैया, दीदी प्रतिभास्थली को बैठने की अलग व्यवस्था होगी। श्रेष्ठीजनों को कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी, महोत्सव समिति, कैमरामैन, मीडिया को बैठने की अलग व्यवस्था रहेगी। लाखों लोगों का जन समूह इस कार्यक्रम को देखेगा इसके लिए 34 एलईडी लगाई गई है।
दमोह रेलवे स्टेशन पर कुंडलपुर बस सेवा कार्यालय प्रारंभ
कुंडलपुर में आयोजित होने वाले आचार्य पदारोहण महोत्सव में पूरे देश से लाखों लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी, महोत्सव समिति, यातायात व्यवस्था प्रभारी की ओर से 13 अप्रैल को दमोह रेलवे स्टेशन पर निशुल्क बस सेवा के संचालन के लिए कार्यालय प्रारंभ किया गया है। इसमें बाहर से पधारे यात्रियों को कुंडलपुर आने, जाने के लिए 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यातायात प्रभारी सोनू नेता, सह प्रभारी राहुल जैन अपनी टीम के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में सेवारत हैं। हटा, दमोह से बसें चलाई जा रही हैं। कुंडलपुर में बसों से यात्रियों को बड़े बाबा मंदिर तक आने-जाने की व्यवस्था की गई है।